{"_id":"59d67bd84f1c1ba1538b5cda","slug":"21507228632-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास आवंटन अनियमिता पर ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास आवंटन अनियमिता पर ग्रामीणों में रोष
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
जमालपुर। ब्लॉक मुख्यालय पर रेरूपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने अपात्रों को आवास देने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एडीओ एसटी को पत्रक सौंप कर मामले की जांच कराने की मांग किया।
विकास खंड जमालपुर के रेरूपुर ग्राम पंचायत में प्रधान की ओर से प्रधानमंत्री आवास व लोहिया आवास के आवंटन में काफी लापरवाही बरती जा रही है। इससे नाराज ग्रामीण गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह से मिलने पहुंचे, लेकिन वह मिलने के बजाय पीछे के रास्ते निकल गए। इससे क्षुब्ध लाभार्थी धरने पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा में आज तक खुली बैठक नहीं कराई गई है और बिना खुली बैठक के ही आवास पेंशन तथा तालाब आवंटन मनमाने तरीके से कर दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास आवंटन में भी भारी अनियमता बरती गई है। जिसकी जांच होनी चाहिए। ग्रामीण राधेश्याम यादव, सुरेश कुमार, सचाउ, अन्नतू, जैनुल, शांति, मनौवर आदि ने कहा कि प्रधान स्वयं ठेकेदारी कर घटिया सामग्री का उपयोग कर रहे हैं। इस मौके पर रमेश, धीरेंद्र, पप्पू, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश शर्मा, राजेश कुमार, अमित आदि मौजूद थे।