{"_id":"5bd60437bdec2269be3322e3","slug":"201540752439-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान क्रय केंद्र राजगढ़ से हटाने पर किसानों में मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान क्रय केंद्र राजगढ़ से हटाने पर किसानों में मायूसी
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़। पचास वर्षों से राजगढ़ बाजार में स्थापित विपणन हाट गोदाम एवं धान क्रय केंद्र को राजगढ़ से हटाकर 15 किलोमीटर दूर पचोखरा गांव में कर दिया है। जहाँ राजगढ़ के किसानों को धान बेचने जाने पर कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इसे लेकर किसानों एवं कोटेदारों में काफी आक्रोश है।
इस संबंध में वरिष्ट हाट निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि राजगढ़ के दोनों गोदाम छोटे हैं, जिसकी बजह से विपणन विभाग का खाद्यान्न इस माह से पचोखरा गांव के नए गोदाम से कोटेदारों को गल्ला दिया जा रहा है। बता दें कि जब से खाद्यान्न वितरण का कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। तब से राजगढ़ बाजार में वरिष्ठ हाट शाखा स्थापित की गई थी जिसके माध्यम से क्षेत्र के 45 कोटेदारों को खाद्यान्न वितरण किया जाता था। क्षेत्र के 45 ग्राम पंचायतों के इर्द-गिर्द होने की वजह से राजगढ़ सेंटर था। जहां से कोटेदारों का खडीन उठाने एवं किसानों को हाट शाखा पर धान बेचने के लिए काफी सुविधाएं थी। पचोखरा गांव मड़िहान तहसील से 5 किलोमीटर की दूरी पर है। जहां पर पहले से ही मड़िहान और कलवारी में हार के दो-दो क्रय केंद्र हैं। उसी के समीप एक और केंद्र कर देने से राजगढ़ क्षेत्र के किसानों के लिए यहां से धान लेकर वहां बेचने जाना काफी कठिन होगा। किसान प्रेम नाथ सिंह, दुर्गा यादव, अवधनाथ मिश्र, संतवीर मौर्य, श्रीकांत तिवारी, संजय मिश्र सहित किसानों ने प्रशासन से मांग किया है कि जल्द ही पचोखरा से धान क्रय केंद्र हटाकर राजगढ़ किया जाए। ताकि किसानों को परेशानियों को सामना ना करना पड़े और उनका धान आसानी से क्रय हो सके। यदि ऐसा नहीं होगा तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे।