{"_id":"5b60acd24f1c1bc57a8b78b7","slug":"201533062354-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्त पदों के लिए मतदान 17 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्त पदों के लिए मतदान 17 को
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने की अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार प्रदेश के ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों के लिए 8 अगस्त को नामांकन, 17 अगस्त को रिक्त पदों पर मतदान, 20 अगस्त को परिणाम जारी होगा।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत प्रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक ग्राम प्रधान, सात ग्राम पंचायत सदस्यों और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए उप चुनाव होगा। जनपद मिर्जापुर में विकास खंड सीखड़ के मंगरहा गांव में प्रधान पद के लिए चुनाव होगा। वहीं राजगढ़ के लहौरा दो में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होना है। सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए छानबे के असवां दुगरहा, पहाड़ी ब्लॉक के तोसवां और नान्हुपुर, सीखड़ के विदापुर, नरायनपुर के सझौली, रानीपुर और समसपुर तथा राजगढ़ ब्लॉक के सरसो के नौ और 10 पद पर चुनाव होगा। नरायनपुर के रानीपुर में ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार की नौकरी लग गई थी, जबकि शेष पदाधिकारियों की मृत्य होने के कारण उप चुनाव होगा। जिलाधिकारी एक अगस्त को अधिसूचना जारी की जाएगी।