{"_id":"5a4693684f1c1bee6a8b6985","slug":"201514574696-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई शुरु होते ही नकली खाद की बिक्री तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई शुरु होते ही नकली खाद की बिक्री तेज
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अदलहाट। गेहूं की पहली सिंचाई शुरू होते ही मिलावटी खाद की बिक्री भी शुरू हो गई है। इस पर रोक नहीं लगाने से किसानों में रोष है। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।
अदलहाट बाजार, नरायनपुर, जमालपुर, अहरौरा में मिलावटी खाद का धंधा जोरों पर है। किसी प्रकार की जांच व कार्रवाई नहीं होने से मिलावटी उर्वरक के विक्रेता बेखौफ मुनाफा कमा रहे हैं। इस तरह की खाद से फसल को फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो रहा है। यूरिया और डीएपी की कमी के चलते नकली खाद के कारोबार बढ़ा है। असली खाद बाजार में महंगी कीमत पर बिक रही है। कम कीमत चुकाने के चक्कर में किसान मिलावटी खाद खरीद रहे हैं। राज नारायण सिंह, अनिल कुमार सिंह, सुरेश सिंह, गोविंद श्रीवास्तव, रमेश सिंह, बाबू लाल यादव, महेंद्र चौहान आदि किसानों का कहना है कि जिला प्रशासन निष्क्रियता के चलते बाजार में नकली खाद की भरमार हो गई है। चुनार के उप जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी का कहना है कि नकली खाद की बिक्री की बात संज्ञान में है। जिला कृषि अधिकारी को कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। उनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।