{"_id":"59d929214f1c1b6e548b62a7","slug":"201507404065-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की खराब प्रगति पर आयुक्त नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की खराब प्रगति पर आयुक्त नाराज
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आयुक्त विंध्याचल मंडल मुरली मनोहर लाल ने शनिवार को मंडलायुक्त सभागार में मंडलीय विकास कार्यो की बिंदुवार समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की प्रगति खराब मिलने पर कड़ी नाराजगी जताया। अपर निदेशक स्वास्थ्य को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने का निर्देश दिया। आयुक्त ने तीनों जिलों के विकास, कानून व्यवस्था तथा कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा की प्रगति की भी समीक्षा किया।
आयुक्त ने कहा कि तीनों जिलो के मुख्य चिकित्साधिकारियों सुनिश्चित करें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना की धनराशि समय से व्यय हो। धनराशि यदि व्यय न हो तो तत्काल वापस करा दें। उन्होंने कहा कि धनराशि का व्यय नही करने वाले अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति बनाए रखने के लिए औचक निरीक्षण करें। टीकाकरण में तीनों जनपदों की प्रगति खराब मिलने पर कड़ी नाराजगी जताया। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस सेवा में पर काल करने पर पहुंचने के समय में सुधार लाए। आयुक्त ने कहा कि शिकायती पत्रों के निस्तारण में तेजी लाए। आयुक्त ने निर्देश दिया कि पीएचसी और सीएचसी के निर्माण कार्यो में तेजी लाए। आयुक्त ने राज्य वित्त व 13वें वित्त आयोग के कार्यो की भी समीक्षा किया। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए डाटा शासन को भेज दिया गया है। आयुक्त ने कहाकि विद्यालयों की संख्या की फीडिंग कर लिया जाए। आयुक्त ने पीएमजीएसआई के तहत बनने वाली 35 सड़कों के अधूरा रहने पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि बरसात का मौसम नही है, काम तेजी से कराकर पूर्ण कराए। आयुक्त ने वृद्घा, विधवा, विकलांग पेंशन, एनएफएसए, महिला हेल्प लाइन, सेतुनिगम, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अवैध खनन, आपूर्ति रोस्टर आदि की समीक्षा किया। बैठक में डीएम बिमल कुमार दूबे, डीएम भदोही विशाखा, सोनभद्र प्रमोद उपाध्याय, सीडीओ प्रियंका निरंजन, सोनभद्र रामाश्रय, अपर आयुक्त सूर्यमणि, जेडीसी राजीव बनकटा सहित अन्य मंडल व जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।