फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   एक दर्जन मोहल्ले में चेकिंग कर बिजली विभाग ने काटे 75 कनेक्शन

एक दर्जन मोहल्ले में चेकिंग कर बिजली विभाग ने काटे 75 कनेक्शन

Wed, 04 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
एक दर्जन मोहल्ले में चेकिंग कर बिजली विभाग ने काटे 75 कनेक्शन
विज्ञापन

मिर्जापुर। विद्युत विभाग की टीम ने नगर के आधा दर्जन मोहल्लों में अभियान चला कर बकाएदारों व बिजली की चोरी करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान टीम ने 75 बकाएदारों की बिजली काट दी जबकि 80 बड़े बकाएदारों को नोटिस भेज कर बिल जमा करने का निर्देश दिया है।

अधिशासी अभियंता नगर यदुनाथराम ने बताया कि मंगलवार की सुबह नगर के डंकीनगंज, रतनगंज, विंध्याचल, चंद्रदीपा, पुतलीघर, कोठरा कंतित, परसिया, वैद्याडाढ़, चिरैयावीर में विद्युत बकादारों के विरुद्घ अभियान चलाया गया। बार बार चेतावनी देने के बावजूद बिजली का बिल जमा नहीं करने वाले 75 उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई है। 30 लोगों के घरों में बिजली नहीं रहने पर उनको नया कनेक्शन दिया गया है। लगभग डेढ़ सौ लोगों से 20 लाख 50 हजार रुपये बकाया बिल जमा कराया गया। कहा कि जिन बकाएदारों ने अभी तक अपना बकाया बिल जमा नहीं किया है वे तत्काल जमा कर दें अन्यथा चेकिंग के दौरान उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके बाद बिना बिल जमा किए या किसी अधिकारी के अनुमति लिए बगैर कनेक्शन जोड़वाया तो उसके विरूद्घ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिन उपभोक्तों ने अपने बिजली के बिलों पर आए ब्याज में छूट पाने के लिए एक हजार रुपये की रसीद कटवाई है फिर भी अभी तक पहली किस्त जमा नहीं किया है वे उपभोक्ता तत्काल अपना बिल जमा कर दें, अन्यथा समय समाप्त होने पर उनसे बिल व ब्याज दोनों वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed