{"_id":"598a08c74f1c1b00118b464d","slug":"201502218439-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन क्षेत्र का दोबारा कराया जाए सीमांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन क्षेत्र का दोबारा कराया जाए सीमांकन
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। बथुआ में क्रशर पत्थर व्यवसायिक संघ की बैठक अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई, जिसमें पत्थर व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद खनन व्यापारी जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे से मिले। पत्थर व्यापारियों ने डीएम को पत्रक सौंप कर पट्टा क्षेत्र की मशीन से पुन: सीमांकन कराने की मांग किया। उन्होंने डीएम को पत्रक सौंप कर कहा कि खनन व्यापारियों का उत्पीड़न नही किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन कार्रवाई के नाम पर पत्थर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि विगत दिनों स्टिंग आपरेशन में जिले के किसी भी खदान को नहीं दिखाया गया है। बावजूद इसके सरकार और जिला प्रशासन को खनन के नाम पर बदनाम किया जा रहा है। कहा कि पत्थर व्यापारियों से किसी के द्वारा कोई सुविधा शुल्क नहीं लिया जा रहा है। पत्रक देने वालो में राजेश मिश्रा, अजय सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, मुन्ने तिवारी, सूरज, जय पाल गुप्ता, विष्णु साव, प्रदीप सिंह, अरुण कुमार पाठक आदि शामिल रहे।