फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आठ के विरुद्घ अवैध बालू व पत्थर खनन मुकदमा दर्ज

आठ के विरुद्घ अवैध बालू व पत्थर खनन मुकदमा दर्ज

Sun, 23 Dec 2018 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
आठ के विरुद्घ अवैध बालू व पत्थर खनन मुकदमा दर्ज

विज्ञापन

अहरौरा। अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में अवैध खनन के विरुद्ध खनन, राजस्व, वन विभाग की संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान सियरहा जंगल महाल में अवैध बालू व पत्थर खनन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने वन रक्षक की तहरीर पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।

जिलाधिकारी ने अवैध खनन पर प्रभावी रूप से रोकथाम के लिए अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में खनन राजस्व व वन विभाग की टीम गठित की है। रविवार को सियरहा के जंगल महाल में संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई। टीम ने सियरहा गांव में बालू व पत्थर का अवैद्य खनन पाया। अवैध खनन कर्ताओं को चिह्नित करते हुए पुलिस को सात लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि चुनार रेंज के वन रक्षक देवी प्रसाद की तहरीर पर राम जनम बिंद पुत्र बेचन बिंद, नंदलाल बिंद पुत्र शंभू बिंद, रामबाबू पुत्र बेचन बिंद, धर्मजीत बिंद पुत्र बासु बिंद बलिराम बिंद पुत्र बनवारी बिंद सभी निवासी सियरहा व राम विलास पुत्र लल्लू बिंद, प्यारे पुत्र शंकर, श्याम नरायन पुत्र शंकर निवासी कूम्हिया जंगल महाल के विरुद्ध वन जीव संरक्षण व लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन








आठ के विरुद्घ अवैध बालू व पत्थर खनन मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed