{"_id":"5b7719eb42c792465a6a4474","slug":"191534532075-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर फैली गंदगियां स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को चिढ़ा रही मुंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर फैली गंदगियां स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को चिढ़ा रही मुंह
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। छानबे ब्लॉक मुख्यालय से विजयपुर जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गंदगी पर नाराजगी जताते हुए लोगों ने सफाई कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने कहा कि गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है।
ग्रामीणों ने कई बार ब्लाक के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ब्लाक से से राजा विजयपुर की कोठी के पीछे मुस्लिम बस्ती मार्ग पर कूड़े का अंबार लगा है। छिपहटी मोहल्ला में नाली जाम होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य हसनैन, मार्शल खां, बरसातू, यासीन खां का आरोप है कि सफाई कराने के नाम पर ब्लाक पर बैठे अधिकारी मात्र बहाना बनाया जा रहा है। कहा कि यदि शीघ्र ही गंदगियों को दूर न किया गया तो गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने से इनकार नहीं किया जा सकता। सहायक विकास अधिकारी पंचायत विनोद कुमार गौड़ ने कहा मामला संज्ञान में है। जेसीबी की व्यवस्था की जा रही है जल्द ही सड़क के किनारे कूड़े हटा दिए जाएंगे।