{"_id":"5b673a0b4f1c1be2588b52eb","slug":"191533491723-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां भंडारी के भव्य स्वरूप को देख भक्त हुए निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां भंडारी के भव्य स्वरूप को देख भक्त हुए निहाल
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अहरौरा। खासडीह के पहाड़ी पर स्थित मां भंडारी देवी का भव्य शृंगार रविवार को किया गया। सावन के दूसरे रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां भंडारी के दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने कड़ाही चढ़कर हलवा-पूड़ी, नारियल चढ़ाया।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहाड़ियों पर पैदल चढ़कर मां के दरबार में पहुंचे और दर्शन पूजन कर मां से सुख समृद्धि की कामना की। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। रह-रहकर श्रद्धालु जयकारा लगाते रहे। वेद मंत्रोच्चार के साथ मां भंडारी देवी का अद्भुत शृंगार किया गया। इस दौरान मां की पूजा की गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने चाक चौबंद प्रबंध किया था। मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से चार सीसीटीवी कैमरों से निगहबानी की जा रही है। साथ ही चार उप निरीक्षक, चार महिला कांस्टेबल और 16 पुरुष कांस्टेबल लगाए गए हैं। भारी भीड़ को देखते हुये चित्त विश्राम तिराहे से बस स्टैंड तक आने वाले सभी बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। अहरौरा से होकर चकिया की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को भी रोक दिया गया है, उन्हें अब नारायनपुर से घूम कर जाने में 20 किलोमीटर लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है ।