चुनार। क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने विधान सभा चुनार के विकास खंड जमालपुर, नरायनपुर एवं सीखड के अन्तर्गत विभिन्न गांवों में लंबित परियोजनाओं को पूरा किये जाने हेतु अपने विधायक निधि व पूर्वाचल विकास निधि 2017-18 से 229.58 लाख की धनराशि जारी किया है जिसमें जमालपुर के जमही गांव में 25 केबीए परिवर्तक के साथ विद्युतीकरण कार्य, डबक बस स्टैंड के पहले 40 मीटर मौर्य बस्ती में जाने हेतु पुलिया निर्माण, पसही गांव में शिवमूरत के घर के पास माइनर पर पुलिया निर्माण, राल्हूपुर माइनर के किलोमीटर 1.700 पर वीआरबी मरम्मत का कार्य, नरायनपुर के हमीदपुर माइनर के 1.190 पर वी0आर0बी0 मरम्मत का कार्य कराया है। वहीं भुईली माइनर के किलोमीटर 1.150 पर वीआरबी मरम्मत का कार्य, नियामतपुर कला गांव में महीप मास्टर के पास एक नग 63 केबीए परिवर्तक के साथ विद्युतीकरण कार्य, कोलना गांव के शिवपुर मौजा में भगवती मंदिर पर जाने हेतु ईट खरंजा व तालाब पर सीढ़ी निर्माण का कार्य, गांव समसपुर के नैपुरवा मौजा में सार्वजनिक उत्सव भवन का निर्माण, सीखड के पिपराही गांव में मुख्य सड़क से दयाशंकर मिश्र के घर से होते हुए प्राइमरी पाठशाला तक इंटरलाकिंग का कार्य, कठेरवा गांव में ईश्वर व गंगाराम के खेत के पास पुलिया का निर्माण, बहरामगंज में नवलबीर बाबा पर सामुदायिक भवन का निर्माण, चुनार में बालूघाट पर निषादराज पार्क का चौड़ीकरण, नागरपुर काजीपुर में आचार्य मंदिर के नीचे दयाराम सोनकर के बगीचे के पास बने पुलिया का रिटर्निंग विंग वाल का निर्माण सहित कुल 59 परियोजनाओं को पूर्ण करने हेतु धन अवमुक्त करते हुए कार्यदायी संस्थाओ से गुणवत्ता युक्त कार्य को अविलंब पूर्ण कराने को कहा है।