{"_id":"5a380d504f1c1b4e718b9f7d","slug":"191513622864-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका मे धमकें पालिकाध्य्क्ष मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका मे धमकें पालिकाध्य्क्ष मची खलबली
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौरा। नगर पालिका परिषद अहरौरा में सोमवार की सुबह उस समय खलबली मच गई जब नव निर्वाचित चेयरमैन गुलाब दास मौर्या दफ्तर पर पहुंच कर अभिलेखों की जांच पड़ताल करने लगे ।इस दौरान खामियां मिलने पर बड़े बाबू कुंवर सिंह को कड़ी फटकार लगायी और चुनाव परिणाम आने के बाद गलत तरीके से धन के भुगतान की जांच कराने का आदेश दिया। साथ ही शौचालय और आवास का बकाया पैसा लाभार्थियों के खातो में तत्काल भेजने का निर्देश जारी किया।
पालिकाध्य्क्ष गुलाब मौर्या ने बताया कि एक दिसंबर से पालिका के सभी मदों से किए गए भुगतान का लेखा जोखा मांगा गया था। जिसमें पांच दिसंबर को पालिकानिधि से गलत तरीके से बाबू कुंवर सिंह द्वारा चार लाख बीस हजार रुपए का भुगतान कर दिया गया। जिसकी जांच कराने का आदेश दिया गया है । अनियमितता मिलने पर दोषियों के सख्त कार्यवाही करने की बात कही । इस दौरान शौचालय के 700 लाभार्थियों के खातों मे 4 हजार रुपये के हिसाब से 28 लाख और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के चयनित 743 लाभार्थियों के खातों में ढाई लाख रुपये के हिसाब से पैसा दो दिन के अंदर भेजने को कहा । उन्होने बताया कि पालिका में रजिस्टर्ड ठेकेदार के लाइसेंस में खामियां या अनियमितता मिलने पर उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा । और ऐसे ठेकेदारों को ठेका लेने से वंचित कर दिया जाएगा । उन्होंने बताया कि नगर का विकास सर्वोपरि है विकास के समझौता बर्दाश्त नही किया जाएगा ।सात दिनो के अंदर नक्शा पास करने का आदेश दिया और नगर मे साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा है ।और एसीपी टोल प्लाजा द्वारा गलत डिजाइन से सब्जी मंडी और थाने के पास पुल बनाया गया जिसे सुधारने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से पत्रक दिया है ।
प्रशांत यादव