फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्रधानमंत्री का बयान गैर जिम्मेदाराना: संजय सिंह

प्रधानमंत्री का बयान गैर जिम्मेदाराना: संजय सिंह

Fri, 15 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का बयान गैर जिम्मेदाराना: संजय सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एवं सेनाध्यक्ष पर गैर जिम्मेदाराना बयान देकर राजनीति का स्तर गिरा दिया है। पंधानमंत्री ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए सेना का अपमान किया है। ये बातें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। कहा कि प्रदेश में योगी सरकार ने छह माह में बनाया प्रदेश को रोगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री के साथ पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व सेनाध्यक्ष और कई पूर्व उच्चायुक्तों की मुलाकात शिष्टाचार में थी। यह सहिष्णु विदेश संबंधों की एक प्रक्रिया मात्र है। कहा कि जिस सेनाध्यक्ष ने पूरी जिंदगी देश की सेवा व रक्षा की उसी पर सवाल उठाना पूरी भारतीय सेना को अपमानित करना है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पहली बार निकाय चुनाव में जिस तरीके से प्रदर्शन किया है, इससे यह साफ नजर आ रहा है कि जनता परंपरागत राजनीति से ऊब चुकी है। पहले निकाय चुनाव में ही आम आदमी पार्टी के तीन चेयरमैन व 55 सभासदों ने विजय प्राप्त किया है। साथ ही पार्टी ने कई दलों को पछाड़ते हुए प्रदेश में पांचवीं सबसे बड़ी पार्टी स्थापित हुई है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में नफरत फैलाने का काम कर रही है। भाजपा अपने मुद्दों से भटक गई है, कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। योगी सरकार पर कहा कि प्रदेश सरकार में कैंसर पीड़ित महिला से गैंगरेप हो रहा है। बुनियादी जरूरतों सड़क, पानी, स्वास्थ्य आदि के मामले में पूरा प्रदेश बदहाल है। योगी सरकार ने छह माह में प्रदेश को रोगी बना दिया है। उन्होंने कहा कि आप पूरे प्रदेश में 20 दिसंबर से बिजली की दरों में की गई वृद्घि के खिलाफ आंदोलन करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की पहचान गंगा जमुनी तहजीब की रही है। भाजपा एक धर्म विशेष को निशाना बनाकर संस्कृति को तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि ईवीएम की निष्पक्षता संदिग्ध हो चुकी है। अब इसके स्थान पर वैलेट पेपर से चुनाव कराना चाहिए। इससे पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह व आशुतोष ने नगर क एक लॉन में पूर्वांचल प्रांत की समीक्षा बैठक की। इसमें जनवरी से पदयात्रा व रैलियों के माध्यम से पार्टी अपनी राजनीतिक यात्रा को नये सिरे से शुरूआत करेगी। प्रांतीय संयोजक संजीव सिंह ने सभी जिलों की प्रगति रिपोर्ट प्रभारी के सामने रखी। इस मौके पर पूर्वांचल सचिव सत्येंद्र त्रिपाठी, डा. रमाशंकर शुक्ल, जिला संयोजक मनीष त्रिपाठी, सचिव आयुष सिंह, काजी इमरान लतीफ, नीलम यादव, राजेश सिन्हा, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed