{"_id":"5a3179a24f1c1b69678c1c9d","slug":"191513191842-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो स्कोरिंग मुकाबला जीत बजाज स्कूल फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो स्कोरिंग मुकाबला जीत बजाज स्कूल फाइनल में
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में जनपदीय क्रिकेट लीग के सेेमीफाइनल मुकाबले में बजाज स्कूल ने लो स्कोरिंग मैच में घरेलू माहौल का फायदा उठाते हुए एमसीए को चार विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीत कर एमसीए ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन उसके बल्लेबाज कप्तान के फैसले पर खरे नहीं उतर सके और पूरी टीम निर्धारित 15 ओवरों से तीन गेंद पूर्व ही आउट हो गई। विकास ने विकेट पर टिक कर खेलने का हौसला दिखाया और सर्वाधिक 19 रन बनाये। बजाज स्कूल की ओर से शशांक और प्रीतम ने दो-दो सफलताएं अर्जित कीं। जवाब में खेलने उतरी बजाज स्कूल के बल्लेबाज भी जल्दी जल्दी आउट होते रहे लेकिन आलोक ने साथी बल्लेबाज के साथ धैर्य दिखाया और छह विकेट के नुकसान पर विजय लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। अपने होमग्राउंड पर खेलने का बजाज स्कूल को फायदा मिला और टीम ने फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर लिया जहां 17 दिसंबर को उसका मुकाबला सेंट मेरीज स्कूल से होगा। अंपायरिंग अमरज्योति विश्वकर्मा और राजीव लोचन विश्वकर्मा ने की।