फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नारियों का सम्मान ही पुरुषो का श्रेष्ठधर्म

नारियों का सम्मान ही पुरुषो का श्रेष्ठधर्म

Sat, 09 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
नारियों का सम्मान ही पुरुषो का श्रेष्ठधर्म
पुतरिहा स्थित आर आर पब्लिक स्कूल में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि व अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पाण्डेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा की अपने देश में महिलाओ को सदैव ऊंचा दर्जा व पूज्यनीय माना गया है। कहा कि घर में महिलाएं अगर पढ़ी लिखीं हों तो वो दो कुल व आने वाली पीढ़ी भी समाज के लिए शिक्षित व संस्कारित होगी।
विज्ञापन

कहा कि हम लोगों को उनके साथ ऐसा व्यवहार करना चाहिए कि माताएं बहने बच्चियां अपने आप को सुरक्षित महसूस करें। बिना किसी शस्त्र के रक्षा करने के संदर्भ में भी बताया जिससे की आत्मविश्वास में वृद्धि हो। महिलाएं समाज में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलें, जिससे कोई भी घटना घटित न हो। क्षेत्र में महिलाओं के सम्मान पर किसी भी प्रकार की कोई घटना घटने पर महिलाये 1090 का सहयोग ले कर अपने आप को सुरक्षित रख सकती हैं । 1090 द्वारा किये गए सहयोग को पूर्ण रूप से गुप्त रख कर उसमें प्रशासनिक उचित कार्रवाई की जाती है जिससे महिलाओं के सम्मान की रक्षा हो सके। विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष पड़री विश्वज्योति राय ने कहा कि महिलाएं हमेशा से ही आगे रही हैं। बेटियों को अच्छी शिक्षा दीक्षा देनी चाहिए, जिससे वो आगे चल कर नाम रोशन कर सकें। प्रबंधक राजेश सिंह पटेल ने कहा कि महिलाओं को सदैव अच्छे विचारों व भावनाओ से देखा जाए। उन्होंने योग व व्यायाम से जुड़े बिंदुओं पर बच्चों को जानकारी दी। इस मौके पर दिनेश विश्वकर्मा, पंचदेव सिंह उर्फ नान्हक सिंह, अजय ओझा, प्रिंस सिंह, विद्याभूषण दुबे, दिनेश शुक्ल, विजय ओझा, शिवस्वरूप शुक्ल, जान्हवी तिवारी, बैजनाथ सिंह, राकेश शुक्ल, मीरा मिश्र, प्रेमप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed