फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   19 Villages Remain in Darkness Even After 9 Days; Situation Critical Due to Heat and Drinking Water Crisis

Mirzapur News: 9 दिन बाद भी 19 गांव अंधेरे में, गर्मी और पेयजल संकट से हालत गंभीर

Sat, 23 May 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
19 Villages Remain in Darkness Even After 9 Days; Situation Critical Due to Heat and Drinking Water Crisis
ब्लाक मुख्यालय जमालपुर परिसर में खराब  हैंडपंप।-संवाद।
पड़री। 13 मई को आए तेज आंधी-बारिश के बाद चरमराई विद्युत व्यवस्था नौ दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौट सकी है। अकसौली, देवाहीं और पड़री विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े 19 गांव अब भी अंधेरे में हैं। भीषण गर्मी, उमस और पेयजल संकट के बीच 20 हजार की आबादी जूझ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में खासकर अकसौली उपकेंद्र पर चल रहे धीमे मरम्मत कार्य को लेकर भारी नाराजगी जताई है। आंधी-बारिश में बड़ी संख्या में बिजली के खंभे, तार और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे 200 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि लगातार मरम्मत कार्य कराया जा रहा है, लेकिन अब भी कई गांवों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। अकसौली विद्युत उपकेंद्र से सीकरी, रामनगर, धर्मदेवा, ईमिरती, बाबूपतारी, छीतमपट्टी, चौहानपट्टी, ककरहा, छटहां, माधोपुर, अधपेड़ा, रानीचौकिया, गढ़ईया, भगदना और पटिया समेत 15 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

देवाहीं विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र पहाड़ा और सिकंदरा गांव में अब तक बिजली बहाल नहीं हो सकी है। पड़री विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र खरहरा और बेलवन गांव भी अंधेरे में हैं। बिजली ठप होने से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। गर्मी में पंखे और कूलर बंद होने से बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब है। पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। बिजली आधारित छोटे उद्योग-धंधे बंद पड़े होने से लोगों की रोजी-रोटी पर भी संकट गहरा गया है। इधर, अकसौली विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य की धीमी गति को लेकर ग्रामीणों और बिजली कर्मचारियों के बीच आए दिन नोकझोंक की स्थिति बनी हुई है।

ब्लाक मुख्यालय जमालपुर परिसर में खराब  हैंडपंप।-संवाद।

ब्लाक मुख्यालय जमालपुर परिसर में खराब  हैंडपंप।-संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed