{"_id":"5cae4031bdec2214450231d7","slug":"181554923569-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के पंचमी तिथि पर देवी धाम में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के पंचमी तिथि पर देवी धाम में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विंध्याचल। चैत्र नवरात्रि की पंचमी तिथि पर बुधवार को विंध्याचल धाम में भोर से लेकर देर रात तक करीब 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने अपनी हाजिरी लगाई। मां विंध्यवासिनी का गुड़हल कमल एवं गुलाब के पुष्प चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। वहीं घंटा घड़ियाल शंख नगाड़ा एवं मां विंध्यवासिनी के जयकारे से पूरा माहौल भक्ति में डूबा रहा।
विंध्याचल में चल रहे चैत्र नवरात्र मेले के चौथे पांचवें दिन भी देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में आस्थावान अपनी हाजिरी लगाने को पहुंचे थे। बुधवार होने के नाते एवं नवरात्र मेला के कारण पूरा विंध्याचल धाम श्रद्धालुओं से पटा नजर आया। गंगा घाट हो या गली पहाड़ हो या सड़क हर जगह भक्तजन दिखाई दे रहे थे। भोर में मंगला आरती के पूर्व से ही मंदिर परिसर एवं गंगा घाटों पर नर नारियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंगला आरती के भव्य स्वरूप का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु लालायित नजर आए। गंगा स्नान करने के बाद मंदिर पहुंचे भक्तों ने मां के भव्य स्वरूप का दर्शन पूजन किया और मंगल कामना की मंदिर के बाहर न्यू वीआईपी रोड एवं पुरानी वीआईपी रोड बच्चा पाठक की गली जयपुरिया गली सदर बाजार गली में भक्तों की लंबी कतारें भोर से ही लगनी शुरू हो गई थी। कतार में खड़े श्रद्धालु मां का जयकारा लगाते हुए मंदिर की तरफ बढ़े चले जा रहे थे देवी धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के भव्य स्वरूप का दर्शन करके भाव विभोर हो उठे देवी मां का दर्शन पूजन करने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं के मंदिरों में भी जाकर मत्था टेका और घर परिवार में खुशहाली की कामना की। मंदिर के छत पर दूर-दराज से आए संत महात्मा वैदिक मंत्रोचार बीच अनुष्ठान पूजन करने में तल्लीन दिखाई दिए। वहीं मंदिर का गुंबद एवं हवन कुंड का परिक्रमा करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा विंध्याचल के गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोर से ही जुट गए थे। गंगा स्नान करने के बाद भक्तों ने प्रसाद की दुकानों से नारियल चुनरी माला फूल रोरी रक्षा लाची दाना एवं प्रसाद लेकर मां को चढ़ाया। वहीं महिलाओं ने कढ़ाई चढ़ाकर मां के लिए हलवा पूरी बनाया और मां को भोग लगाकर विधिवत पूजन किया। नवरात्र मेले के दौरान विंध्याचल में उमड़ी भारी भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी एवं मंत्री भानु पाठक सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की सेवा में तल्लीन दिखाई दिए। पंकज द्विवेदी के मुताबिक करीब दो लाख भक्तों ने दर्श्न किए।