{"_id":"5bdc9515bdec225e69658528","slug":"181541182741-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरदर्शन एवं नेशनल फोटोग्राफर्स टीम ने किया राजगढ़ का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरदर्शन एवं नेशनल फोटोग्राफर्स टीम ने किया राजगढ़ का निरीक्षण
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ (मिर्जापुर)। स्थानीय विकास खंड के कई ग्राम पंचायतों में दूरदर्शन एवं नेशनल फोटोग्राफर्स टीम ने शुक्रवार को भ्रमण किया। गांवों में स्वच्छता अभियान को देखा शुक्रवार को धन सीरिया, गोलहनपुर एवं खम्हरिया पहुंच कर टीम ने गांव के अलावा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में हुए कायाकल्प को अपने कैमरों में कैद किया।
टीम ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विद्यालयों में हुए मॉडल कार्यों में बालक एवं बालिकाओं के अलग-अलग बने शौचालय, टाइल्स, हैंडवाश, शुद्ध पेयजल के लिए पानी टंकी, कक्षाओं में लगे कोटा स्टोन, बच्चों के भोजन हेतु बनाए गए डायनिंग सेट व्यवस्था का न सिर्फ अवलोकन किया बल्कि कैमरे में दृश्य को कैद किया। इस अवसर पर जिला कोआर्डिनेटर स्वच्छता मिशन विनोद कुमार श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजगढ़ राजेश कुमार सिंह एवं नेशनल फोटोग्राफर संजय कुमार तथा दूरदर्शन की टीम के सदस्य मौजूद रहे।