{"_id":"5abe85dc4f1c1bbe618b4a15","slug":"181522435548-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान को धता बता रहे प्रधान व सेक्रेटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान को धता बता रहे प्रधान व सेक्रेटरी
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पहाड़ी ब्लाक के गांवों में शौचालयों का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं कराने का मामला सामने आया है। जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव के निरीक्षण में ब्लाक के दाढ़ी राम ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण में खामियां मिलीं। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी बालेश धर द्विवेदी को रिपोर्ट भेजकर ग्राम पंचायत दाढ़ीराम के ग्राम प्रधान को पद से हटाने और सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की है।
स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पहाड़ी ब्लाक के गांवों में बनवाए जा रहे शौचालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि प्रधान और सचिव मानकों के अनुरूप शौचालयों का निर्माण नहीं करा रहे हैं। पहाड़ी ब्लॉक को दस अप्रैल तक ओडीएफ करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम पंचायत दाढ़ीराम में 227 शौचालयों के लिए धनराशि अवमुक्त की गई थी, जिसमें 159 शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इन शौचालयों के गड्ढे मानक के विपरीत हैं। चेंबर का निर्माण सही तरीके से नहीं कराया गया है। अधिकतर शौचालयों की छत नहीं बनाई गई है। प्रधान फौजदार की ओर से घर में चार शौचालय बनवाए गए हैं जिसमें फाइबर का दरवाजा गया है। समन्वयक ने दाढ़ी राम में प्रधान को पंचायत राज अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्रधान पद से हटाते हुए त्रिस्तरीय कमेटी गठित करने की संस्तुति की है। ग्राम पंचायत गहिरा में 373 शौचालयों की धनराशि भेजने के बाद भी 157 शौचालय बने हैं। शौचालय पर पानी की टंकी नहीं बनी है। चेंबरों का निर्माण मानक के विपरीत है। अपात्रों के शौचालय बनवाए जा रहे हैं। दूबेपुर बसारी में 364 में 250 शौचालय बने हैं। इनमें 125 पर छत नहीं है। गड्ढों को मानक के विपरीत बनाया गया है। प्रधान और सेक्रेटरी को एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करने का नोटिस दिया गया है। इसी प्रकार विरोहिया में 279 में 140 शौचालयों में छत और गड्ढे नहीं बने हैं। कोटवा में 284 में से 170 शौचालयों का निर्माण कराया गया है। सचिव सुभाष यादव की उदासीनता के चलते कार्य बाधित है। जिला समन्वयक ने कहा कि शौचालयों के साथ पानी की टंकी रखना अनिवार्य है अन्यथा दो हजार की दर से वसूली की जाएगी।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनवाने में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने नाराजगी जताई है। उन्होंने 31 मार्च को प्रधानों को कार्यालय में तलब किया है। इसमें छानबे के विजयपुर, अरंगी सरपत्ती, जिगना, गैपुरा, पहाड़ी ब्लॉक, पटेहरा कला के बसही, लालापुर, पटेहरा के प्रधानों को कार्यालय बुलाया गया है।