{"_id":"6aa1bb6d4a832982cd00ff72","slug":"new-agriculture-students-were-introduced-to-the-campus-and-the-curriculum-during-the-induction-program-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-160900-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दीक्षारंभ कार्यक्रम में कृषि के नए विद्यार्थियों को परिसर और पाठ्यक्रम से परिचय कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दीक्षारंभ कार्यक्रम में कृषि के नए विद्यार्थियों को परिसर और पाठ्यक्रम से परिचय कराया
विज्ञापन
नव प्रवेशित बीएससी ऑनर्स कृषि विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षारंभ छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम
मिर्जापुर। बरकछा स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में नव प्रवेशित बीएससी ऑनर्स कृषि विद्यार्थियों के लिए दो सप्ताह के दीक्षारंभ छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। 14 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन आईसीएआर की छठी डीन समिति के नियमों और यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुरुप किया जा रहा है। कार्यक्रम विद्यार्थियों की स्नातक शिक्षा यात्रा की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक है। न्यू लेक्चर थिएटर में आयोजित उद्घाटन सत्र में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के शुरुआती दो दिनों में आईसीएआर की छठी डीन समिति के पाठ्यक्रम की जानकारी, संकाय सदस्यों और विभागों का परिचय, विभागीय सत्र व प्रेरणादायक अतिथि व्याख्यान आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. श्री राम सिंह और प्रोफेसर डॉ. आशीष सिंह ने मुख्य अतिथि के रुप में किया। बीएससी कृषि के कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. शशिधर केएस के समन्वय में आयोजित कार्यक्रम में संकाय सदस्यों और छात्र स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की।
फार्म और प्रयोगशालाओं का होगा भ्रमण
मिर्जापुर। आगामी सत्रों में विद्यार्थियों को परिसर और फार्म का भ्रमण कराया जाएगा। पुस्तकालय और प्रयोगशाला की सुविधाओं की जानकारी देने के साथ शैक्षणिक और सुरक्षा संबंधी सत्र भी होंगे। खेल व सांस्कृतिक गतिविधियां, विशेषज्ञों के व्याख्यान, पूर्व छात्रों से संवाद, व्यक्तित्व विकास और करियर मार्गदर्शन कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों में नवाचार और आत्मनिर्भरता की भावना बढ़ाने के लिए उद्यमिता कार्यक्रम तथा व्यक्तिगत शैक्षणिक और भावनात्मक मार्गदर्शन के लिए मेंटर-मेंटी गतिविधियां होंगी। समापन सत्र में विद्यार्थी अपने अनुभव और भविष्य की आकांक्षाएं साझा करेंगे।