{"_id":"5a36c07f4f1c1b86698c241c","slug":"181513537663-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री सहज बिजली योजना से हर धर होगा रौशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री सहज बिजली योजना से हर धर होगा रौशन
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) का शुभारम्भ रविवार को कोन ब्लाक के ग्राम सभा महंगीपुर चेतगंज से किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के आम जनता को नि:शुक्ल बिजली कनेक्शन का पत्र वितरित किया। कहा कि घर-घर को सरकार प्रकाश युक्त करना चाहती है। आम जनता पैसे की कमी के कारण अभी तक बिजली कनेक्शन हासिल नहीं कर पाये थे, योजना से गरीब परिवार वालों को लाभांवित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और योगी सरकार सेवक की तरह आम जनता के लिए काम कर रही है। आम जनता को इस योजना का भरपूर लाभ आम व्यक्ति को उठाना चाहिए। कहा कि सरकार जन कल्याणी योजनाओं के द्वारा आम व्यक्ति के जीवन में बदलाव चाहती है। इस दौरान अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह, संचालन दुर्गेश पटेल ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अपना दल एस रमाकांत पटेल, प्रदेश सचिव रमाशंकर, मंत्री के सहयोगी रामकुमार विश्वकर्मा, एके सिंह चीफ, डा. शिवपूजन पटेल, अधीक्षण अभियंता रजत जुनेजा, राधेश्याम पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिगना के गैपुरा स्थित पं श्री कांत बैद्य इंटर कालेज में आयोजित प्रधानमंत्री सौभाग्य सहज बिजली हर घर योजना कैंप शिविर का शुभारंभ नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने किया। उन्होंने 50 लोगों को कनेक्शन प्रमाण पत्र दिया। उन्होंने एलईडी बल्बों का प्रयोग करने तथा बिजली की फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की सलाह दी । इस दौरान अधिशासी अभियंता यदुनाथ राम, अवर अभियंता आलोक ओझा, अवर अभियंता रमन चतुर्वेदी, विजयधर दुबे, कमलेश दुबे, हीरामणि, कृष्ण कुमारी, श्याम लाल आदि मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता यदुनाथ राम ने बताया कि द्वितीय खंड में 337 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया गया। लालगंज क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में योजना के तहत अवर अभियंता तेजराम गौतम ने कैंप लगाकर नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिया। इस अवसर पर मनोज केशरवानी, जैनुल अंसारी, गीता देवी, राजकुमार, फैयाज खां, संदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
शतप्रतिशत बिजली कनेक्शन लेने वाला पहला गांव
अमर उजाला ब्यूरो
शेरवां। आजादी के सत्तर साल बाद प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सौभाग्य प्रधानमंत्री सहज बिजली योजना के तहत विकास खंड जमालपुर के चरगोडा गांव के लोग शत प्रतिशत विद्युत योजना से जुड गए। विद्युत वितरण खंड चुनार के देखरेख में चरगोडा में घरवाह विद्युत सब स्टेशन के अवर अभियंता शैलेश वर्मा ने कैंप लगा कर 100 नागरिकों को विद्युत कनेक्शन देकर जमालपुर ब्लाक का पहला गांव को घोषित किया। चरगोडा गांव में घर-घर संयोजन कर अवर अभियंता शैलेन्द्र वर्मा व समाजसेवी महेंद्र नाथ सिंह ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों को प्रमाण पत्र सौंपा । इस 300 आवादी वाले चरगोडा गांव में कुल 40 घरों में लोग रहते हैं। सभी घर के लोगों को बिजली का प्रमाण पत्र मिलने पर अशोक, शिवशंकर, राधिका, श्यामलाल, कोमल सुखनाथ, बन्तू बिरजू गीता देवी, आदि लोगों ने खुशी का इजहार किया है।
मिर्जापुर मंडल के 53 गांवों में कैंप लगाया गया था। जिसमें 2700 उपभोक्ताओ को नया कनेक्शन दिया गया। जो लक्ष्य का 50 प्रतिशत हिस्सा है। शेष बचे लक्ष्य को आने वाले दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। तारिक मतीन मुख्य अभियंता मिर्जापुर क्षेत्र पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम