फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विजयी प्रत्याशी को बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

विजयी प्रत्याशी को बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

Sun, 03 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
विजयी प्रत्याशी को बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद मिर्जापुर भाजपा और चुनार में कांग्रेस अपनी कुर्सी बचाने में कायम रही। तो दूसरी तरफ नगर पालिका परिषद अहरौरा में बसपा के गुलाब और नगर पंचायत कछवां में निर्दल पंधारी यादव ने उलट फेर कर दिया। अहरौरा और कछवां में उलटफेर से सब आश्चर्यचकित है। नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद पर वर्ष 2017 में पुरुषों का कब्जा हो गया है।

वर्ष 2012 के चुनाव में जिले के चार नगर निकायों में से दो पर महिलाएं काबिज थी। इस बार चारों सीटों पर पुरुष प्रत्याशी ही चेयरमैन बने है। मिर्जापुर नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी की राजकुमारी खत्री अध्यक्ष थी, भाजपा ने अपनी कुर्सी को बरकरार रखते हुए मनोज जायसवाल को चेयरमैन बना दिया। चुनार नगर पालिका में कांग्रेस की हसीना बेगम अध्यक्ष पद थीं। इस बार उनके पति मंसूर अहमद ने जीत दर्ज कर पालिका पर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा। हसीना बेगम यहां से दो बार चेयरमैन रह चुकी है। अहरौरा नगर पालिका में इसके पूर्व निर्दल चुनाव लड़कर दिलदार पालिका अध्यक्ष बने थे। इस बार जनता ने बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी गुलाब मौर्य पर विश्वास जताते हुए ताजपोशी की है। नगर पंचायत कछवां में वर्ष 2012 में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम बसपा से चुनाव जीतने के बाद सपा में चली गई थी। इस वर्ष उनके पति व सपा प्रत्याशी निजाम राइन को जनता ने नकार दिया। जनता ने निर्दल प्रत्याशी पंधारी यादव पर विश्वास जताया और नगर पंचायत की जिम्मेदारी सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed