{"_id":"62dee6190ba54a3ade7d6713","slug":"18-homeopathic-doctors-and-employees-of-the-district-found-absent-mirzapur-news-vns665795829","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 18 होम्योपैथिक चिकित्सक व कर्मचारी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 18 होम्योपैथिक चिकित्सक व कर्मचारी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सोमवार को जिले के 28 होम्योपैथिक चिकित्सालयों का आकस्मिक निरीक्षण कराया। इस दौरान 18 चिकित्सक व कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। जिलाधिकारी ने कार्रवाई का निर्देश दिया है।
तहसीलदार चुनार जब नरायनपुर में पहुंचे तो चिकित्साधिकारी डाक्टर आनंद कुमार चतुर्वेदी एवं फार्मासिस्ट अभिषेक सिंह अनुपस्थित थे। चुनार में ही नायब तहसीलदार अरुण कुमार ने होम्योपैथिक चिकित्सालय कुसहा का भी निरीक्षण किया।
उप जिलाधिकारी मड़िहान अश्वनी कुमार सिंह के निरीक्षण में होम्योपैथिक चिकित्सालय कोटवा पांडेय अरविन्द नाथ तिवारी, वार्ड ब्वाय सुरेश चन्द्र मौर्य, चतुर्थ श्रेणी तथा पड़रिया कला में ब्रम्हा नन्द तिवारी अनुपस्थित मिले। उपजिलाधिकारी लालगंज विजय नरायण सिंह ने होम्योपैथिक चिकित्सालय पतुलकी का निरीक्षण किया। जिसमें संतोष कुमार यादव चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। तहसीलदार लालगंज के निरीक्षण में चिकित्सालय पंजरा एवं गेरूआ में डॉक्टर अनिल कुमार सिंह तथा तथा गेरूआ में डाक्टर कीर्ति त्रिपाठी अनुपस्थित थीं। नायब तहसीलदार के होम्योपैथिक चिकित्सालय भैसोड़ बलाय तथा सोनगढ़ा के निरीक्षण में डॉ. मुन्नी सिंह एवं मुन्नी लाल यादव, विनोद झा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। होम्योपैथिक चिकित्सालय सोनगढ़ा में हरिशंकर फार्मासिस्ट जगदीश मौर्य चतुर्थ श्रेणी अनुपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी सदर ने राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बरकछा कला एवं दांती का निरीक्षण किया। कृष्ण सोनकर चतुर्थ श्रेणी, डॉ. रेनू अनुपस्थित थीं। होम्योपैथिक चिकित्सालय विन्ध्याचल के निरीक्षण में अनीता चतुर्थ श्रेणी उपस्थित मिलीं। सबरी में प्रभाशंकर द्विवेदी फार्मासिस्ट व प्रमोद कुमार शर्मा चतुर्थ श्रेणी अनुपस्थित मिले। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि सभी अनुपस्थित चिकित्सकों व कार्मिकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।