फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लघु नाटक और रैली के जरिए दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

लघु नाटक और रैली के जरिए दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

Wed, 15 May 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
लघु नाटक और रैली के जरिए दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

विज्ञापन
मिर्जापुर। अमर उजाला, महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन, भारत विकास परिषद की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शहीद उद्यान में लघु नाटिका के साथ ही मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। शहीद उद्यान से घंटा घर तक करीब ढाई किलोमीटर तक निकली रैली को डीएम अनुराग पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसमें मतदान ही महादान है। इस महादान से ही देश बदलेगा और देश तरक्की करेगा। मतदान कर देश की तरक्की में योगदान करें। जीवन के है तीन पहलू। बचपन, जवानी और बुढ़ापा। जवानी में 18 वर्ष के होने पर हमें मिलता है वोटिंग का अधिकार। सुनीता बाल निकेतन के बच्चों ने लघु नाटिका से ये संदेश देकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। हाथों में मतदाता जागरूकता संबंधी तख्तियां लिए स्कूली बच्चे सड़कों पर निकले तो हर किसी की निगाहें उनकी ओर थीं। बच्चे नारे लगाते हुए सड़कों पर चल रहे थे। डीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में इस बार 75 प्रतिशत से अधिक मतदान प्रतिशन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले में करीब एक महीने में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बच्चों से कहा कि मतदान के दिन पड़ोसी के घर जाएं और उनकी कुंडी खटखटाएं और घंटी बजाएं। लोगों को मतदान करने को तब तक प्रेरित करें जब तक वह वोट न डालें। भारत विकास परिषद भागीरथी के अध्यक्ष रमेश मालवीय, महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन की अध्यक्ष नंदिनी मिश्रा एवं निदेशक विभूति कुमार मिश्र ने भी अपने विचार रखेद्य विभूति कुमार मिश्र ने डीएम से आग्रह किया कि भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्र के आस पास पीने का पानी तथा कम से कम तीन सौ मीटर तक धूप से बचने के लिए टेंट से छाँव की व्यवस्था करा दी जाय ताकि मतदाताओं को परेशानी नहीं हो। डीएम ने कहा कि हर मतदान केंद्र पर घड़े में पानी की व्यवस्था की गई है। हैंडपंप के पानी के साथ ही घड़े का ठंडा पानी मिलेगा। जहां हैंडपंप की व्यवस्था नहीं है वहां टैंकर की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में अशोक कुमार गुप्ता, केके पांडेय, नितिन अवस्थी, कल्याणी बहन, मंजूलता विश्वकर्मा, आशीष अवध, सुनील एवं श्रवण आदि उपस्थित थे द्य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed