{"_id":"6ae7a2d8c7926722fa0416b8","slug":"mother-son-and-two-year-old-granddaughter-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-164258-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हाईवा से कुचलकर बाइक सवार मां-बेटे और दो साल की नातिन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हाईवा से कुचलकर बाइक सवार मां-बेटे और दो साल की नातिन की मौत
विज्ञापन
जमालपुर डोहरी गांव में हादसे में मृत श्यामरथी। फाइल फोटो
जमालपुर थाना क्षेत्र के डोहरी गांव के पास हुआ हादसा, गाड़ी छोड़कर चालक भागा
जमालपुर, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के कंचनपुर-जमालपुर स्टेट हाईवे पर डोहरी गांव के पास रविवार शाम पांच बजे बाइक को हाईवा ने टक्कर मार दी। जब बाइक सवार तीन लोग गिर गए तो तीनों को कुचलते हुए भागने लगी। लोगों के पीछा करने पर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। हादसे में भड़वल गांव निवासी श्यामरथी (50) पत्नी धनंजय, नातिन अंकिता (2) और श्यामरथी का बेटा नीतीश (16) की माैत हो गई। श्यामरथी की नातीन अंकिता काफी समय से ननिहाल में थी।
हादसे में दो वर्ष की मासूम अंकित और बाइक चला रहे किशोर नीतीश की मौके पर मौत हो गई। श्यामरथी के दोनों पैर कट गए। उसे उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तीन मौत से आक्रोशित लोगाें ने सड़क जाम कर दिया। जाम लगने से अवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर जमालपुर पुलिस के अलावा एसडीएम चुनार अनेग सिंह व क्षेत्राधिकारी चुनार गायत्री यादव ने कार्रवाई व मुआवजा का आश्वासन दिया तब जाकर दो घंटे बाद सात बजे जाम समाप्त हुआ।
रविवार को श्यामरथी बेटे नीतीश और नातिन अंकिता के साथ अपने मायके पिपरा जिला चंदौली गई थी। रविवार शाम को तीनों बाइक से घर आ रहे थे। जमालपुर के कंचनपुर-जमालपुर स्टेट हाईवे पर डोहरी गांव के पास पहुंचे थे कि सिकंदरपुर से रामनगर बालू लादकर जा रही हाईवा ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद तीनों बाइक सवार गिर गए। हाईवा चालक तीनों को कुचलकर भागने लगा। पीड़ित परिवार को आवासीय पट्टा, सहायता राशि व सरकार की ओर से किसान दुर्घटना राशि दिलाने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों का जाम समाप्त हुआ। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि हाईवा के टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
एक सप्ताह में दूसरा बड़ा हादसा
28 सितंबर को अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर आलू मिल के सामने जाते समय पटरी नीचे होने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में पीछे से आ रही ट्रक से कुचलकर कर बाइक सवार मां मुन्नी (45) पुत्र मनोज चौहान (25) और पौत्र श्रेयांस (3) की मौके पर मौत हो गई थी। इस तरह एक सप्ताह में यह दूसरा बड़ा हादसा है।