{"_id":"6ae7a03f49cfb35fdf04df84","slug":"sunlight-emerged-after-three-days-farmers-are-disheartened-to-see-the-fallen-paddy-crop-in-their-fields-beginning-to-sprout-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-164235-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तीन दिन बाद निकली धूप, खेतों में गिरी धान की फसल अंकुरित देख किसानों में मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तीन दिन बाद निकली धूप, खेतों में गिरी धान की फसल अंकुरित देख किसानों में मायूसी
विज्ञापन
हलिया क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव में भींगे धान की फसल को उलट पलट कर सूखाने में जुटा परिवार-सोशल मी
मिर्जापुर। तीन दिन तक बादल छाए रहने और रुक-रुककर हुई बारिश के बाद दो दिनों से राहत है। रविवार को धूप निकली तो किसानों ने राहत की सांस ली।
खेतों में गिरी धान की फसल और खलिहानों में भीगकर रखी कटी फसल ने उनकी चिंता बढ़ा दी।
कई स्थानों पर पानी में भीगने से धान की बालियों में अंकुरण शुरू हो गया है। उपज की गुणवत्ता और पैदावार प्रभावित होने का खतरा देखकर किसानों में मायूसी छा गई।
हलिया में चक्रवाती तूफान और बारिश ने धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में खड़ी फसल गिर गई है, जबकि कटाई के बाद खलिहानों में रखी फसल भीगने से खराब होने लगी है।
सोनगढ़ा, राजपुर, बढ़वार, अहुगी कलां, पवारी खुर्द, सिकटा, छतरिहा, महूगढ़, कोलहा और नौगवां सहित कई गांवों में किसान नुकसान से परेशान हैं।
वहीं सक्तेशगढ़ में धान की कटाई और मड़ाई का काम प्रभावित है। रामपुर सक्तेशगढ़, तेंदुआ कला, गोल्हनपुर, नुनौटी, लालपुर और कोठिलवा सहित कई गांवों में फसल खेतों में पड़ी है।