फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मंडलीय अस्पताल के आईसीयू में बनाया गया सेफ जोन

मंडलीय अस्पताल के आईसीयू में बनाया गया सेफ जोन

Sat, 14 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल के आईसीयू में बनाया गया सेफ जोन
मिर्जापुर। मंडलीय चिकित्सालय के आईसीयू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सेफ जोन बनाया गया है। ताकि सभा के दौरान किसी प्रकार की घटना दुर्घटना होने पर तत्काल उनको यहां लायाकर सेफ किया जा सके। इसको लेकर एसपीजी ने शनिवार को मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण कर अपने निगरानी में लिया।
विज्ञापन

जिससे कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री को लेकर चिकित्सालय पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसको देखते हुए चिकित्सालय के मुख्य गेट से उनको लाने के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। अब उनको मुख्य गेट की जगह निर्माणाधीन भवन के गेट के रास्ते से अंदर लाया जाएगा। नगर के चंदईपुर में 15 जुलाई को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की घटना होने पर उनको तत्काल मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाकर सेफ करने के लिए मिर्जापुर रीवा मार्ग पर चंदईपुर के पास से बरौधा होते हुए, भरूहना, रमईपटटी के रास्ते को खाली रखने को कहा गया है। ताकि उनको लाने में किसी प्रकार की बाधा नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

पीएम बनने के बाद तीसरी बार आएंगे पीएम: प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी जिले में तीसरी बार आएंगे। चार महीने में ये उनका दूसरा आगमन होगा। पहली बार वह विधानसभा चुनाव में 3 मार्च 2017 को आए थे। चंदईपुर में उन्होंने जनसभा की थी। दूसरी बार 12 मार्च को 2018 को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ सोलर परियोजना का उद्घाटन करने आए थे। 15 जुलाई को पीएम का तीसरा दौरा होगा। चंदईपुर में उनकी दूसरी सभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed