{"_id":"5b09ae5b4f1c1b9f6e8b4b9c","slug":"171527361115-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन की बात तक सिमट कर रह गई मोदी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन की बात तक सिमट कर रह गई मोदी सरकार
Updated Sun, 27 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। मोदी सरकार के चार साल बीतने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विश्वासघात दिवस मनाया। वासलीगंज स्थित अर्चना चौबे के आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मोदी ने अपने चार साल के कार्यकाल में केवल बात ही बात की है। विकास कुछ नहीं किया है। इसका खामियाजा जनता भुगत रही है।
जिला उपाध्यक्ष भारतेंदु यादव ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ का नारा दे रही है लेकिन देश व प्रदेश में बेटियां कहां तक सुरक्षित हैं यह सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि सरकार जब बेटियों की सुरक्षा ही नहीं कर पा रही है तो फिर बेटियां कैसे आगे बढ़ सकती हैं। महासचिव अर्चना चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश से बेरोजगारी दूर करने के लिए प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार व नौकरी देने का वायदा किया था। सरकार जब लोगों को नौकरी नहीं दे पाई तो अब युवाओं को पकौड़े बेचने व पान की दुकान खोलने की सलाह दे रही है। स्वरूप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार केवल मन की बात तक ही सिमट कर रह गई। जन की बात से सरकार को कोई वास्ता नहीं है। बैठक में राजन निषाद, अमिताभ पांडेय, आकाश सोनकर, उपमन्यू सिंह,राजकुमार साहू,मीरा देवी, राधा मौर्य, लक्ष्मिन कसेरा, जुग्गी लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।