फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   रमजान महीने में भी प्रशासन बना लापरवाह

रमजान महीने में भी प्रशासन बना लापरवाह

Wed, 23 May 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
रमजान महीने में भी प्रशासन बना लापरवाह
मिर्जापुर। रमजान महीने में भी बिजली, पानी व साफ-सफाई की दुर्व्यवस्था से रोजेदार जूझने को विवश हो रहे हैं। समय से बिजली व पानी की आपूर्ति नहीं किए जाने से रोजेदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साफ-सफाई की व्यवस्था भी कागजों पर चलने से रोजेदारों के साथ पूरा मोहल्ला परेशान है। शासन के निर्देश के बावजूद अधिकांश मोहल्ले में बिजली कटौती जारी है। समय से जलापूर्ति भी नहीं हो रही है। हाल यह है कि रमजान महीने में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन का सारा दावा फेल साबित हो रहा है।
विज्ञापन

रमजान महीना शुरू होने से पूर्व जिला प्रशासन के अधिकारी हर थाने, गली मोहल्लों में बैठक कर बिजली, पानी समय से आपूर्ति करने व साफ सफाई आदि व्यवस्था से अवगत होते हैं। साथ ही इस दौरान सारी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी करते हैं। फिर भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। रमजान शुरू हुए चार दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी भी रोजेदारों को समय से बिजली और पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। सफाई व्यवस्था की भी स्थिति बदहाल है। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

इमामाबाड़ा मोहल्ला निवासी मोहम्मद शायक अली का कहना है कि समय से बिजली नहीं आ रही है। पानी भी नहीं आ रहा है। सफाई भी नहीं हो रही है। इससे उनको रोजे के दौरान परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटाघर निवासी जाहिद अली का कहना है कि इस समय रमजान का महीना चल रहा है फिर भी प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। बिजली की कटौती पहले जैसे जारी है। साफ सफाई का भी बुरा हाल है।
इमामबाड़ा चेतगंज निवासी हाजी एजाज अहमद खान ने कहा कि मोहल्ले में मौजूद हैंडपंप गंगा पानी दे रहा है। नाली की सफाई नहीं हो रही है। कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। पेयजल की सबसे बड़ी समस्या है।
चेतगंज निवासी मेराज अहमद का कहना है कि अंसानी मोहल्ले में नाली गदंगी से पटी है। सफाई कर्मी साफ करने नहीं आ रहे हैं। रोजे के समय भी साफ सफाई नहीं होने से मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

चेतगंज निवासी शालहा बेगम का कहना है कि पानी समय से नहीं आ रहा है। साफ सफाई भी नहीं हो रही है। समय से जलापूर्ति नहीं होने से रोजेदारों को परेशानी हो रही है।
तरकापुर निवासी निजामुददीन का कहना है कि पानी आ रहा है। साफ सफाई भी हो रही है। बिजली कभी कभी कट रही है। इसके अलावा और कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed