{"_id":"59f4ce454f1c1b71548b982a","slug":"171509215813-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशाल जुलूस निकाल स्वच्छता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशाल जुलूस निकाल स्वच्छता का दिया संदेश
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। विकास खंड सिटी के समोगरा में ओलंपिक मशाल जुलूस निकालकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने मशाल जुलूस का शुभारंभ किया। मशाल जुलूस लेकर मनीष पांडेय की अगुवाई में दौड़ लगाया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण स्वच्छता को आत्मसात करें। स्वच्छता को जीवन में उतारे। मशाल जुलूस की तरह अपने जीवन में भी स्वच्छता के दीप को प्रकाशमान करें। जिससे स्वच्छता अभियान को सफल बनाते हुए घर घर तक पहुंचाया जा सके। डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कहा कि ग्रामीण शौचालयों का प्रयोग करें। मशाल जुलूस समोगरा से शुरु होकर 45 गांवों बर्जी मुकुंदपुर, छितपुर, सरैया, अरगजा पांडेयपुर सहित 45 गांवों से गुजरा। इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता, कबड्डी का आयोजन कराया गया। दौड़ में प्रथम पुरस्कार आनंद कुमार और लड़की में अमृता बिंद, बालक में द्वितीय सत्यम ने प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में खुशबु तिवारी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। ज्योति और रंजना तिवारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान सेक्रेटरी कौशलेंद्र, एडीओ पंचायत पहाड़ी आदि मौजूद रहे। इस दौरान डीसी विनोद श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत विजय मौर्य, मनीष पांडेय, सुरेश सिंह सहित भारी संख्या में पुरुष महिला मौजूद रहे।