{"_id":"59de6d3e4f1c1bd0538b7161","slug":"171507749182-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में जन्मे राम चारो ओर खुशहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में जन्मे राम चारो ओर खुशहाली
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विंध्याचल। अमर सिंह फैंस एसोसिएशन के परिसर में चल रहे रामलीला के दूसरे दिन श्री राम जन्मोत्सव का मंचन किया गया। श्री बिंद प्राचीन रविंद्र नाटक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में राजा दशरथ व कौशल्या भगवान शंकर का पूजन अर्चन करती हैं। श्रृंगी ऋषि के आश्रम में पहुंच कर यज्ञ करते हैं, यज्ञ संपन्न होने के बाद गुरु विश्वामित्र ने प्रसाद के रूप में खीर देते हुए कहा कि इसको तीनों रानियां सेवन कर लें। गुरु विश्वामित्र ने उन्हें वरदान दिया कि पुत्र की प्राप्ति होगी। राजा दशरथ ने क्षीर सागर में जाकर विष्णु भगवान की पूजन-अर्चन कर पुत्र प्राप्ति की कामना करते हैं। राजा दशरथ की तीनों रानियों ने चार सुंदर पुत्रों को जन्म दिया। प्रभु श्री राम, लक्ष्मण भरत एवं शत्रुघ्न का जन्म होता है। अयोध्यावासी खुशी के मारे नाचने व गाने लगे। राम और लक्ष्मण के नौ वर्ष के हो जाने पर , गुरु विश्वामित्र शिक्षा दीक्षा ग्रहण कराने के लिए अपने आश्रम ले जाते हैं। वहां पर राक्षसों द्वारा यज्ञ को भंग किया जाता है। पात्रों में दशरथ की भूमिका में प्रशांत द्विवेदी, गुरु विश्वामित्र की शेखर दिवेदी कौशल्या की स्वर्णिमा, कैकेई की नम्रता, सुमित्रा की कृष्णा एवं राम की आदि मिश्रा, लक्ष्मण की आदित्य द्विवेदी, भरत की देवराज द्विवेदी, शत्रुघ्न की युवराज पांडे एवं व्यास की भूमिका में गोपी रहे। संचालन अमन गोस्वामी ने किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडे, मंत्री संगम लाल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी, निर्देशक राज गिरी आदि मौजूद रहे। जिगना संवाददाता के अनुसार श्री सरस्वती रामलीला समिति सिहावल द्वारा आयोजित रामलीला के दौरान सुंदर लीला का मंचन किया गया। इसमें अहिरावण ने राम और लक्ष्मण को पाताल लोक ले जाने के बाद जब देवी को नर बलि चढा़ने की तैयारी करने लगा तो हनुमान ने वहां पहुंच कर उसका वध कर दिया। इसके बाद हनुमान राम और लक्ष्मण को लेकर वापस आते हैं। मंचन में मेघनाद, अहिरावण व रावण वध का मंचन देख लोग निहाल हो गए। इसके पश्चात श्री राम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया। अयोध्या वापस लौटे तो भरत के अगुवाई मे आरती उतारी गई। भगवान राम का धूमधाम से राज्याभिषेक किया गया। राम की भूमिका मोहित पांडेय ने लक्ष्मण की आशू मिश्र ने तथा सौर्य दुबे ने भरत,देवेन्द्र दुबे ने मेघनाथ, विजय पांडेय ने हनुमान, विनोद दुबे ने अहिरावण, वीनू दूबे ने रावण, शिवम ने शत्रुघ्न, सचिन ने भरत की भूमिका निभाई। इस मौके पर विजय शंकर पांडेय, राजन दूबे, श्री कांत दूबे, शोभनाथ, पिंटू, विनय कुमार, पंकज आदि मौजूद रहे।