फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   स्वच्छता जागरुकता के लिए आज लेंगे शपथ

स्वच्छता जागरुकता के लिए आज लेंगे शपथ

Mon, 21 Aug 2017 12:15 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता जागरुकता के लिए आज लेंगे शपथ
विज्ञापन

मिर्जापुर। राज्य सरकार और अमर उजाला के संयुक्त प्रयास से आगामी 21 अगस्त को स्वच्छता जागरूकता पहल कार्यक्रम का आयोजन लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स स्कूल में किया जाएगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान से जुड़े लोगों का अभिनंदन किया जाएगा। उपस्थित लोग स्वच्छता जागरुकता के लिए शपथ ग्रहण करेंगे। मंडलायुक्त मुरली मनोहन लाल, डीएम बिमल कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। 22 अगस्त को शहर के बरिया घाट पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

डैफोडिल्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त द्वारा किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अपनी स्वीकृति प्रदान की है। वंदे मातरम ग्रुप, जिला फुटबाल संघ, मीरजापुर सेवा समिति, रोटरी क्लब गौरव, भारतीय जनता युवा मोर्चा विन्ध्याचल, सभ्य समाज के अलावा कई अन्य संगठनों के सदस्य स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में भागीदारी करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वच्छता सें संबंधित शपथ पत्र भरवाया जाएगा। अगले दिन 22 अगस्त को शहर के गंगा किनारे बरिया घाट पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। सफाई अभियान में कौशल श्रीवास्तव की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी भाग लेंगे। इसी कार्यक्रम के तहत स्कूलों में स्वच्छता से संबंधित पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। बच्चों को एक एक ड्राइंग शीट दी जाएगी। बच्चे ड्राइंग शीट को अपने साथ घर ले जा सकेंगे। दो दिन बाद बच्चे शीट पर ड्राइंग बना कर लायेंगे। बच्चों को दो-दो स्वच्छता शपथ पत्र भी दिए जाएंगे, जिसे वे अपने अभिभावकों से भरवा कर लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed