{"_id":"598a08c54f1c1b60718b490a","slug":"171502218437-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट । वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित समदपुर गांव के सामने सोमवार की रात्रि साढ़े आठ बजे सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया। थाना क्षेत्र के समदपुर गांव निवासी सहदेव सिंह 60 वर्ष अपने घर से रात्रि आठ बजे चाय पीने के लिए सड़क उस पार चाय की दूकान पर गए थे।चाय पीकर घर जाने के लिए वापस लौट रहे थे कि
सड़क पार करते समय नरायनपुर से अहरौरा की ओर जा रहा बाइक सवार ने टक्कर मार दिया।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजन तत्काल इलाज हेतु नरायनपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।वहीं बाइक सवार दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए , जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा में चल रहा है। मंगलवार को मृतक के पुत्र नंदू पटेल ने मुकदमा पंजीकृत कराया।