फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ़ुल के उददघाटन के मददेनजर आसपास से हटवाया गया अतिक्रमण

़ुल के उददघाटन के मददेनजर आसपास से हटवाया गया अतिक्रमण

Mon, 09 Jul 2018 11:54 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
़ुल के उददघाटन के मददेनजर आसपास से हटवाया गया अतिक्रमण
जमीन का कागजात दिखाता अतिक्रमणकर्ता
चुनार। पक्का पुल के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर सोमवार को नगर पालिका ने सोमवार को अभियान चलाकर पुल तक जाने वाले मार्ग व चयनित सभा स्थल के आसपास बचे अतिक्रमण हो हटवाया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने तीन टीमें गठित की हैं। तीनों टीमों ने अधिकारियों की देखरेख में अतिक्रमण हटाने का कार्य किया।
विज्ञापन

पक्का पुल के पास बालूघाट पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से गंगाघाट पर स्थित कुछ लोगों से अतिक्रमण हटाने को लेकर कहासुनी की और कुछ लोगों ने जमीन को अपना कहकर अतिक्रमण हटाने से इंकार कर दिया। पालिका के सफाई इंस्पेक्टर ने उपजिलाधिकारी चुनार अविनाश त्रिपाठी को मामले से अवगत कराया और तत्काल उपजिलाधिकारी गंगाघाट पहुंचे और स्वामित्व संबंधी कागजात आदि की मांग कर उसे देखा। गंगाघाट पर सड़क पर सामानों को फैलाकर दुकान लगाने वालों को चेतावनी दी कि वह सड़क को अतिक्रमण अतिक्रमण को मंगलवार तक हटा लें। साथ ही पुल तक पहुंचने वाले मार्ग पर सड़क के किनारे मछली बेच रहे मल्लाहों को हिदायत दी कि सड़क से दूर पीछे जाकर मछली को बेचने का कार्य करें। संतोषी माता मंदिर के पास नाले के पानी को गंगा में जाते देख अधिशासी अधिकारी पर नाराज हुए और शीघ्र गंगा के पानी में नाले के गिर रहे पानी को रोके जाने की व्यवस्था बनाये जाने का निर्देश दिया। अभियान टीम में जलकर अवर अभियंता सौरभ सिंह, कर निरीक्षक अजीत कुमार, संदीप कुमार, संतोष कुमार, राहुल, आदि प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed