फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जनता की समस्याओं का ससमय करें निस्तारण:डीएम

जनता की समस्याओं का ससमय करें निस्तारण:डीएम

Tue, 05 Jun 2018 11:18 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
जनता की समस्याओं का ससमय करें निस्तारण:डीएम
मड़िहान में जनता की फरियाद सुनते जिलाधिकारी
मिर्जापुर/मड़िहान। जिलाधिकारी अनुराग पटेल मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनता की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं को ससमय और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मड़िहान में संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 189 मामले आये, जिसमें से आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी का समाधान के लिए संबंधित विभाग को निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, सीएमओ, डीएसओ उमेशचंद्र, समाज कल्याण अधिकारी पीके सिंह, एसडीएम सविता यादव, तहसीलदार रामजीत मौर्य, सीओ आपरेशन केपी सिंह, थाना प्रभारी केके सिंह, बीडीओ अमीरचंद्र राम, अशोक कुमार दूबे, बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, आपूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी, विजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे। सदर तहसील में एसडीएम सदर अरविंद चौहान ने जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान 291 मामले आए हैं, जिनमें से आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसीलदार विकास पांडेय, बीडीओ भावना यादव आदि मौजूद रहे। चुनार संवाददाता के अनुसार तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी चुनार अविनाश त्रिपाठी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और त्वरित निस्तारण का निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 226 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें मौके पर 15 का निस्तारण हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस व राजस्व के तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। लालगंज में मुख्य राजस्व अधिकारी और बीडीओ सुनील मिश्रा ने जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान 87 मामले आए जिनमें से तीन का निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed