फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आरक्षण सूची हुई जारी, राजनीतिक पार्टीयों ने कसी कमर

आरक्षण सूची हुई जारी, राजनीतिक पार्टीयों ने कसी कमर

Sat, 14 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण सूची हुई जारी, राजनीतिक पार्टीयों ने कसी कमर

विज्ञापन
मिर्जापुर। निकाय चुनाव के नगर पालिका व नगर पंचायतों के आरक्षण की सूची जारी होने पर सभी राजनीतिक पार्टीयां अपने अपने तैयारी में जुट गई हैं। भाजपा, कांग्रेस, बसपा व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्षों ने इसके लिए बैठकें शुरू कर दिया है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले भी टिकट उन्हें ही मिले इसके जुगत में गोटियां बिछाना शुरू कर दिए हैं। सभी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में वार्डों में सभासद का चुनाव लड़ने की चाहत रखने वाले भी वार्डों में चहल कदमी तेज कर दी है।
गौरतलब है कि जिले में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं। जिला मुख्यालय सहित, कछवां, चुनार और अहरौरा में नगरपालिका तथा नगर पंचायत के अध्यक्ष के साथ साथ कुल सौ वार्ड सभासद भी चुने जाएंगे। चुनाव के लिए जिले में 99 मतदान केंद्र और 332 मतदेय स्थल बनाये गए हैं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके लिए एक दो दिन में बैठक कर वार्ड व अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की सूची बना ली जाएगी। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी जिले की सभी सीटें जीत रही है। सपा के शासनकाल में उनके द्वारा किए गए कार्यों पर जनता उन पर भरोसा करके वोट देगी।बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गौतम ने कहा कि उनकी तैयारी भी पूरी है। कार्यकर्ताओं में निकाय चुनाव को लेकर खासा उत्साह भरा हुआ है। जल्द ही वार्ड व अध्यक्ष पदों के लिए प्रत्याशियों का चुनाव कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में पार्टी के सिंबल पर प्रत्याशियों के आने से अन्य पार्टियों में खलबली मची हुई है। निकाय चुनाव में बसपा सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी का कहना है कि निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कमर कस लिया है। बूथ स्तर तक तैयारी कर ली गई है। इसी संबंध में राष्ट्रीय सचिव राना गोस्वामी के नेतृत्व में रविवार को मंडलीय बैठक आयोजित की गई है। इसमें प्रत्याशियों के चयन के लिए विस्तार से वार्ता की जाएगी। सभी समीकरणों को देखते हुए प्रत्याशियों का चयन किया जएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा से लोग उब चुके हैं, कभी नोटबंदी तो कभी जीएसटी से लोग परेशान हो चुके हैं। कांग्रेस भाजपा का खाता तक नही खोलने देगी।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि बूथ स्तर तक की तैयारियां की जा चुकी हैं। सभी समितियों का गठन किया जा चुका है। आपत्ति व संशोधन के बाद अंतिम प्रकाशन होने पर भाजपा प्रत्याशियों के नामों पर विचार करेगी। वार्डों व अध्यक्ष पदों के लिए चुनाव लड़ने वालों का वायोडाटा प्राप्त कर लिया गया है। नगर की 38 सीटों व चारों अध्यक्ष पद पर भाजपा जीत रही है। किसी को भी भाजपा बख्शने के मूड में नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed