{"_id":"59ac4fc64f1c1be9278b4fb5","slug":"161504464838-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लोगों के मकान पर देर रात अज्ञात लोग फेंकते रहे पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लोगों के मकान पर देर रात अज्ञात लोग फेंकते रहे पत्थर
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अदलहाट। क्षेत्र के गौरहीं गांव में शुक्रवार की शाम सात से 11 बजे रात्रि तक तथा शनिवार की सुबह नौ से दिन में 12 बजे तक रुक-रुक कर ईंट पत्थर के टुकड़े लगभग पांच लोगों के मकान पर फेंकेते रहने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर रात्रि में 100 नंबर पुलिस पहुंचने के बाद भी पत्थर फेंके जाते रहे। रात्रि करीब 11बजे थाना प्रभारी अंजेय कुमार सिंह के पहुंचने पर पत्थरबाजी बंद हुई। पत्थर फेंकने वाले का कोई पता नहीं चल पाया। शनिवार और रविवार को सुबह भी पत्थर फेंके गए। इससे इलाके के लोग भयभीत हैं।
गौरही गांव निवासी संतोष जायसवाल के मकान पर शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे ईंट पत्थर के टुकड़े गिरने शुरु हुए। कुछ ही देर में उनके पड़ोसी अनिल जायसवाल, सूर्यवर्ती जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, सोमारु जायसवाल सहित सुनील यादव के घरों पर भी ईट व पत्थर के टुकड़े फेंके जाने लगे। रात को पुलिस के पहुंचने के बाद पथरबाजी बंद हो गई। पत्थर फेंकने वाले के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार को सुबह नौ बजे से पत्थर फेंका जाना शुरू हुआ तब नितीश जायसवाल ने अदलहाट थाना पर आकर संदेहवश एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पत्थर के टुकड़े संतोष जायसवाल की पत्नी सीमा जायसवाल पत्थर लगने से चुटहिल हुई हैं। रविवार की सुबह भी पत्थरबाजी की घटना हुई। इससे होने से लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन