{"_id":"5cfd5331bdec220788128fd0","slug":"156010576919-mirzapur-news37","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के विरोध में बनाई मानव श्रृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के विरोध में बनाई मानव श्रृंखला
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अंधाधुंध बिजली कटौती के विरोध में रविवार को क्षेत्र के युवाओं ने मानव शृंखला बनाकर विरोध जताया। कहा कि जब तक कटौती बंद नहीं होती, यह गांधीवादी विरोध जारी रहेगा।
नौजवानों ने रविवार को बस्तरा हलिया रोड तिराहे पर मानव शृंखला बनाकर विरोध जताया। मानव शृंखला में छह से ज्यादा गांव के इंटर पास किए छात्र शामिल हुए। उन्होंने यह ऐलान किया कि यह विरोध हरेक चौराहे पर अभियान की तरह जारी रहेगा। कहा कि प्रदेश व देश में एक ही पार्टी की सरकार होने के बाद भी दिन रात की कटौती विकास विरोधी है। कहा कि गांव हो या शहर सभी जगह विकास और बिजली की समान आवश्यकता है। गर्मी गांव व शहर की अलग नहीं है और न ही रोग गांव व शहर के दूसरे है। यह भेदभाव रोकने की जरूरत है। बस्तरा, डुहिया, रजई, कटाई, लालापुर, बसकोप, निनवार, चिरूईराम आदि गांव के नौजवानों ने मानव शृंखला बनाकर जनजागरूकता अभियान का ऐलान किया। इसमें राहुल, शिवम, जयदीप, अनुज, बबलू, रामजी, दिवाना, संजीव दूबे, सुभाष चौधरी, विनय कुमार, मनोज, मो.जाहीद, उत्कर्ष, वैभव, अंबिका आदि थे।