{"_id":"5cf96346bdec2207254ca63c","slug":"15598477446-mirzapur-news89","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर के धक्के से बोलेरा सवार दो दर्शनार्थी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर के धक्के से बोलेरा सवार दो दर्शनार्थी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र के चेचरी मोड़ के पास गुरुवार की सुबह बोलेरो सवार दर्शनार्थियों को पीछे से आ रही ट्रेलर ने धक्का मार दिया। हादसे में वाहन सवार दो लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
चंदौली के मुगलसराय के भरहठा गांव निवासी एक परिवार के छह सदस्य भोर में बोलेरो से विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे थे। बोलेरो चेचरी मोड़ से आगे बढ़ी तो रेलवे के नव निर्मित आवासीय परिसर के सामने पहुंचने पर यार्ड की ओर से स्पंज आयरन लदी हुई एक ट्रैक्टर अचानक सामने सड़क पर आ गई। जिसे देख बोलेरो चालक ने ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बोलेरो में जोरदार धक्का मार। इससे बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो सवार 36 वर्षीय रविकिशन पुत्र सर्वेश व 34 वर्षीय कमलेश पुत्र रामकुमार घायल हो गए। उसमें सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। इस दौरान ट्रैक्टर व ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर भाग गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चेचरी मोड़ ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखकर दोनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।