{"_id":"5cf9633cbdec2207571f6d93","slug":"155984773420-mirzapur-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यो में तेजी लाएं अधिकारी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यो में तेजी लाएं अधिकारी: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा जल निगम सहित सभी कार्यदायी संस्थाएं हैंडपंपों के कार्य में तेजी लाकर 15 जून तक अधिष्ठापन पूर्ण कराएं।
बैठक में नगर निकाय क्षेत्रों में लगाये जाने वाली स्ट्रीट लाइट में नगर पालिका कछवां में शत प्रतिशत कार्य पूर्ण न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए ईओ नगर को निर्देशित किया कि 15 जून तक कार्य पूरा कराएं। समीक्षा के दौरान बताया गया कि नगर पालिका मिर्जापुर में स्ट्रीट लाइट योजना के अंतर्गत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। 4451 लाइटें लगा दी गई हेैं। इसी प्रकार नगर पालिका चुनार में 1525 लाइट लगाकर लक्ष्य को अंजाम दिया गय। नगर पंचायत अहरौरा में 555 का लक्ष्य प्राप्त हो चुका है। नगर पालिका कछवां में 748 के सापेक्ष 451 लाइट लगी हैं। इसी प्रकार अमृत योजना में प्रथम चरण में मात्र 15 प्रतिशत व द्वितीय चरण में 10 प्रतिशत की प्रगति है।
विज्ञापन
इसके इलावा आईसीडीएस की समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्राम पोषण दिवस में शत प्रतिशत की प्रगति है। तथा यह भी बताया गया कि कुपोषण दिसव के स्थान पर अब शासन द्वारा सुपोषण दिवस का नाम दिया गया है। जिसमें सभी बच्चों को हरी श्रेणी में लाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जिन्हें जो गांव गोद के रूप में दिया गया था अपने गांव का भ्रमण प्रारंभ कर रिपोर्ट दें। आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माण के बारे में बताया गया कि अप्रैल 2019 तक 80 भवन लक्ष्य के सापेक्ष 10 को पूरा करा लिया गया शेष पर कार्य प्रगति पर है जिसे जिलाधिकारी द्वारा जून माह पूर्ण कराने का निर्देश दिया । प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास व मुख्य मंत्री ग्रामीण आवास योजना के आवासों को शत प्रतिशत पूर्ण कराने का भी निर्देश दिया गया। मनरेगा के अंतर्गत कहा गया कि वृक्षारोपण के लिये गड्ढे तैयार करा लिये जायें ऐसे तालाबों जिनमें कार्य कराना है तत्काल कराया लिया जाये ताकि बरसात के पूर्व कार्य करा लिया जा सके।
विज्ञापन
बैठक में शौचालय निर्माण, स्वच्छ भरत मिशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में आधार फीडिंग, मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना, प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माणाधीन भवनों की प्रगति, विद्युतीकरण, सौभाग्य योजना, छात्रवृत्ति एवं पेंशन योजना की समीक्षा करते हुए सुधार के लिए निर्देश दिया। इस अवसर पर डीएफओ, अपर मुख्य अधिकारी विन्ध्याचल सिंह कुशवाहा, जिला विकास अधिकारी एएन मिश्र, उपनिदेशक कृषि डॉ. अशोक कुमार उपाध्याय, सभी ईओ व कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियन्ता गण उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में दवाओं व चिकित्सकों की उपलब्धता, एंबुलेंस, वेक्टर जनित रोग, जननी सुरक्षा योजना के भुगतान की स्थिति आदि विभागों की बिंदुवार समीक्षा की गयी तथा लक्ष्य की पूर्ति समय से करने के निर्देश दिये गये।
बेसिक शिक्षा की समीक्षा के दौरान बताया कि पाठ्य पुस्तक वितरण, जूता-मोजा व यूनीफार्म आदि के लिये अभी बजट प्राप्त नहीं है तथा स्कूल चलो अभियान जुलाई माह से प्रारंभ कराया जायेगा।
एनआरएलएम के अंतर्गत बताया गया कि इस वर्ष 2540 समूहों के गठन लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिस पर कार्य प्रारंभ करा दिया गया है समय रहते पूर्ण करा लिया जायेगा।
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, वर्मी कंपोस्ट, उर्वरकों व बीज की उपलब्धता की समीक्षा की गई और कहा गया कि जो बीज उपलब्ध न हो उसे पत्राचार कर तत्काल मंगवाया जाये ताकि किसानों को बीज के लिये भटकना न पडे़। प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना की भी समीक्षा की गयी तथा तेजी लाकर लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया।