{"_id":"5cf56ec1bdec22074363a15e","slug":"15595885415-mirzapur-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के पास चल रहे अवैध स्टैंड बस, प्रतिदिन एक लाख का घाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के पास चल रहे अवैध स्टैंड बस, प्रतिदिन एक लाख का घाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। परिवहन विभाग और कटरा कोतवाली पुलिस की लापरवाही से रोडवेज परिसर के पास अवैध स्टैंडों पर बिना परमिट की गाड़ियां संचालित हो रही हैं। इससे रोडवेज को प्रतिदिन एक लाख का घाटा हो रहा है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने परिवहन विभाग के अधिकारियों और पुलिस अधीक्षक को कई बार मामले से अवगत कराया पर दोनों में से किसी विभाग ने अवैध स्टैंडों से चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
क्षेत्रीय प्रबंधक सीबी राम ने बताया कि राष्ट्रीय कृत मार्गो पर मिर्जापुर से सोनभद्र, मिर्जापुर से वाराणसी, इलाहाबाद, हनुमना मार्ग पर प्राइवेट वाहन बिना परमिट के चल रहे है। चुनार व रामनगर रुट पर 10 बसों का परमिट है। बाकी अन्य राष्ट्रीयकृत मार्गो पर बिना परमिट के प्राइवेट वाहन चल रहे है। बताया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि रोडवेज परिसर के पास एक किमी के दायरे में किसी भी प्राइवेट स्टैंड का संचालन न हो। इसके बाद भी रोडवेज परिसर के पास तीन से चार अवैध स्टैंड का संचालन हो रहा है। जहां बस, जीप, व अन्य वाहन मिलाकर डेढ़ सौ से अधिक है। बस वाले तो रोडवेज के दक्षिणी गेट के पास तिराहे पर गाड़ी खड़ा कर सवारियों को बैठाते है। इन गाड़ियों का नंबर नोट करके पुलिस और परिवहन विभाग को जानकारी दी गई। इसके बाद भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। न तो पुलिस विभाग कोई कार्रवाई कर रहा है न ही परिवहन विभाग ही इनके परमिट आदि की जांच कर रहा है। अवैध और बिना परमिट वाले वाहनों के संचालन से रोडवेज का एक लाख रुपया प्रतिदिन का घाटा हो रहा है।