{"_id":"5cf56ebebdec22074c263f4e","slug":"155958853813-mirzapur-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के पुरजागिर बाजार में रविवार की रात मोबाइल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। मकान मालिक की सूचना पर पहुंचे दुकानदार ने दुकान खोल करके पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया । तब तक उसका काफी नुकसान हो गया था।
क्षेत्र के गड़गेड़ी गांव निवासी सत्येंद्र सिंह की पुरजागीर चौराहा पर मोबाइल और स्टेशनरी की दुकान है। रविवार की रात मोबाइल की दुकान बंद करके सत्येंद्र अपने घर चले गए। कुछ देर बाद मकान मालिक ने सूचना दिया कि आपके दुकान में आग लग गई है। दौड़े-दौड़े सत्येंद्र जब दुकान पर पहुंचे तो दुकान से आग की लपटें बाहर निकल रही थी। किसी तरह से दुकान का ताला खोल करके देखा तो अंदर रखा मोबाइल, मोबाइल पार्ट, किताब-कापी व स्टेशन का समान जलकर राख हो गया था। पड़ोसियों की मदद से किसी प्रकार से आग पर काबू पाया गया।