{"_id":"5cf56eb7bdec2207532a749d","slug":"155958853112-mirzapur-news27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल स्टोर में आग से चार लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरल स्टोर में आग से चार लाख का सामान जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के दीपनगर कस्बा स्थित जनरल स्टोर की दुकान में रविवार की रात अबुझ हाल में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
क्षेत्र के खंतरा गांव निवासी रुस्तम की दीपनगर कस्बा स्थित किराए के मकान में जनरल स्टोर की दुकान है। प्रतिदिन की तरह रविवार की शाम भी वह दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात एक बजे पड़ोसी दुकानदारों से मोबाइल पर जानकारी मिली कि शटर के अंदर से आग की लपटें निकल रही हैं। रुस्तम घर से भागकर दीपनगर स्थित दुकान पर पहुंचा। पटेहरा पुलिस की सूचना पर अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाना शुरू किया। इस दौरान टैंक का पानी खत्म हो गया। पुलिस के प्रयास से टैंकर से पानी लाया गया। आग बुझते-बुझते सुबह के पांच बज गए। दुकान के सारे सामान जल गए। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही।