{"_id":"5cf56eb1bdec22073561d30f","slug":"155958852512-mirzapur-news172","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ के युवक का रेलवे पटरी पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ के युवक का रेलवे पटरी पर मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। सबरी रेलवे फाटक से 500 मीटर पीछे रेलवे ट्रैक पर रविवार की देर रात ट्रेन से कटने से एक युवक की मौत हो गई। जांच में पता चला कि मरने वाला युवक मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ताहिरपुर मकुनी निवासी शिवप्रसाद राम (25) है। शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
शिव प्रसाद राम गुजरात में शटरिंग का काम करता था। 16 जून को उसकी शादी होनी थी। इसके लिए 20 दिन पूर्व वह गुजरात से लौटा था। रविवार की सुबह वह घर से मोहम्मदाबाद में दोस्तों में शादी का कार्ड बांटने की बात कहकर निकला था। पुलिस ने उसके पास से मिले आईडी कार्ड से उसकी शिनाख्त की। सूचना पर सोमवार की सुबह परिजन भी पहुंचे। परिवारीजन ने बताया कि वह शादी का कार्ड बांटने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद से उसका पता नहीं चला। पुलिस ने रात में फोन कर सूचना दी। वह मिर्जापुर कैसे पहुंचा यह समझ नहीं आ रहा है। कटरा कोतवाल मनोज ठाकुर ने बताया कि रात में रेलवे की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो पटरी पर कटा शव बरामद हुआ था।