फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जीआइसी में होगा अंतरराष्ट्रीय योग शिविर का कार्यक्रम

जीआइसी में होगा अंतरराष्ट्रीय योग शिविर का कार्यक्रम

Tue, 04 Jun 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
जीआइसी में होगा अंतरराष्ट्रीय योग शिविर का कार्यक्रम

विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को डीएम ने बैठक कर 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले योग शिविर कार्यक्रम की समीक्षा की। कहा गया कि इस बार यह कार्यक्रम महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज परिसर में होगा।

डीएम ने कहा इसी प्रकार जनपद के प्रत्येक तहसील व विकास खंड मुख्यालयों पर भी योग दिवस का आयोजन किया जायेगा। बैठक में उपस्थित योगाचार्यों से कहा गया कि विकास खंड व तहसील स्तर पर अपने योग प्रशिक्षकों के द्वारा लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया जाय। इसी प्रकार जिला मुख्यालय स्तर पर भी लोगों को पहले से ही योग के बारे में प्रशिक्षण देकर जागरूक किया जाये। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर रहने वाले लोग अपने-अपने तहसील व विकास खंड मुख्यालय पर जहां पर पर नजदीक हो 21 जून को पहुंच कर योग कार्यक्रम को सफल बनाए। डीएम ने डीआईओएस व बीएसए को निर्देशित किया कि स्कूल के छात्र/छात्राओं को जीआईसी के मैदान में लाकर कर योग कार्यक्रम में सम्मिलित कराएं। आंगनबाडी कार्यकत्रियों/सहायिका, आशा सहित एनआरएलएम समूह की महिलाओं से भी योग दिवस में सम्मिलित होने को कहा गया। स्काउट व एनसीसी के छात्रों को योग कार्यक्रम में व्यवस्था के लिये लगाने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि पंडाल में मैटी आदि की व्यवस्था रहेगी लोग वहां पर पहुुॅंच कर योग कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या सम्मिलित हो। इसके प्रचार- प्रसार का निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि इस अवसर सूचना विभाग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन कराए। यह भी कहा कि पंडाल में बनाये गये प्रत्येक इंक्लोजर में कम से कम दो-दो योग प्रशिक्षक रहेगें ताकि योग कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी एमए अंसारी, सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी, क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह, समाज कल्याण अधिकारी एके सिंह, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, के अलावा विभिन्न संस्थाओं के योग गुरू व विद्यालय के प्राचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed