{"_id":"5cace65cbdec2213f67849a2","slug":"151554835036-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान का बकाया भुगतान न हुए तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान का बकाया भुगतान न हुए तो होगा आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदलहाट। भारतीय किसान यूनियन भानू की मासिक किसान पंचायत क्षेत्र के रजौली गांव में मंगलवार को आयोजित की गई। अध्यक्षता राजकुमार सिंह व संचालन फणींद्र श्रीवास्तव ने किया। पंचायत में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मुख्य महासचिव राजेंद्र प्रसाद शास्त्री मौजूद रहे।
राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ने कहा कि सरकार की दोहरी नीति के चलते किसान परेशान हैं। एक अप्रैल से गेहूं के खरीद की घोषणा कर दी गई है। लेकिन अभीतक धान क्रय केंद्रों पर पूर्ण रुप से किसानों का धान नहीं खरीदे गए। जिन किसानों का धान खरीदा भी गया तो उनका अभीतक भुगतान नहीं किया जा सका। अगर एक सप्ताह के अंदर किसानों के धान का पूरा भुगतान नहीं किया गया तो किसान अब आरपारकी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। जिलाध्यक्ष अली जमीर खां ने कहा कि तहसीलों मे किसान बंदियो के साथ काफी अत्याचार किया जा रहा है। किसानों को तहसील द्वारा भोजन तक मुहैया नहीं किया जा रहा है। जिला महासचिव धर्मेंद्र उपाध्याय ने कहा कि इमिलिया चट्टी से अदलहाट तक की सड़क का मरम्मत नहीं किया गया तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहना होगा। खरका पुल से अधवार गांव तक की सड़क को तारकोलकरने की भी मांग की गई। किसान पंचायत में सुरेश सिंह; जालिम सिंह, हरिदाश सिंह, त्रिभुवन सिंह, राम महाल सिंह, पन्नर सिंह, आदि मौजूद रहे।