फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जन्म और मृत्यु के भय से छुटकारा देनेवाला गीता ही मात्र एक शास्त्र है: अड़गड़ानंद

जन्म और मृत्यु के भय से छुटकारा देनेवाला गीता ही मात्र एक शास्त्र है: अड़गड़ानंद

Sat, 29 Dec 2018 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
जन्म और मृत्यु के भय से छुटकारा देनेवाला गीता ही मात्र एक शास्त्र है: अड़गड़ानंद
जिगना (मिर्जापुर)। स्वामी अडगडानंदजी महाराज ने शुक्रवार को भक्तों को उपदेश देते हुए कहा कि गीता ही सबका मूल है। ज्ञान, पूजा, कर्म आदि गुरु के द्वारा ही मिलता है। जन्म-मृत्यु के भय से छुटकारा देनेवाला गीता ही मात्र एक शास्त्र है।
विज्ञापन

विजयपुर स्थित परमहंस आश्रम में स्वामी विमलानंद महाराज जी की 37वीं पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। करीब एक लाख भक्तों ने प्रसाद ग्रहण करने के उपरांत स्वामी अडगडानंदजी महाराज के प्रवचन का रसपान किया। उन्होंने कहा भगवान के नाम का स्मरण करने से स्वरूप हृदय में प्रकट होता है। महाराज ने कहा कि मूर्ति तो कलाकार बनाते हैं। ज्ञान मार्ग से भगवान को पाया जा सकता है। यदि सभी लोग गीता का अध्ययन कर लें तो भारत का दु:ख दूर हो जाएगा। महाराज ने कहा कि गीता में जाति पाति आदि का भेद नहीं है, सबको पूजा व भजन करने का अधिकार है। भगवान को देखने के लिए दृष्टि चाहिए। गीता पापियों के उद्धार का साधन है। महाराज ने उपदेश दिया कि अनन्यभाव से भगवान का स्मरण करें। गुरु के द्वारा ही मनुष्य का अंधापन दूर होता है और मुक्ति की ओर जाता है। इस मौके पर नारद बाबा, भगवती सिंह, गिरधारी पाल, गजेंद्र सिंह, पप्पू दुबे, धनेश्वर सेठ, पन्ना लाल, पटेलशेषधर पांडेय, राजन तिवारी, गुड्डू चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed