{"_id":"5b673a1e4f1c1b0c718b7fcb","slug":"151533491742-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना से वंचित न हो कोई भी पात्र व्यक्ति: जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना से वंचित न हो कोई भी पात्र व्यक्ति: जिलाधिकारी
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। खाद्यान्न से कोई पात्र राशनकार्ड धारक वंचित नहीं होगा। खाद्यान्न वितरण योजना के तहत 20 अगस्त तक पर्यवेक्षण अधिकारियों की मौजूदगी में सभी पात्र राशनकार्ड धारकों में खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। इसकी किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए 63 पर्यवेक्षण अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो खाद्यान्न वितरण की रेंडम जांच करेंगे। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी लाटरी के जरिये कोटे की दुकानों का आवंटन किया जाएगा। इस प्रक्रिया से पहले शहरी क्षेत्रों में दुकानों का आवंटन होता रहा है। ये बातें जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि पहली से 15 अगस्त तक विशेष पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसके तहत 3447 राशन कार्ड फार्मों की ऑनलाइन फीडिंग कराई जा रही है। इन्हें 15 अगस्त तक राशन कार्ड ड्राफ्ट उपलब्ध करा दिए जाएंगे। पांच से 20 अगस्त तक कार्डधारकों में पर्यवेक्षण अधिकारियों की उपस्थिति में खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। इसकी रेंडम जांच 63 अधिकारी करेंगे। बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 79.56 प्रतिशत एवं शहरी क्षेत्रों में 64 प्रतिशत जनसंख्या को संतृप्त किया जाना है। वर्तमान में 69665 अंत्योदय कार्डधारक एवं 358848 पात्र गृहस्थी कार्डधारक सहित कुल 428513 राशन कार्ड चयनित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कुल कार्ड 372386 के 1608720 यूनिट संबद्ध हैं। 74.79 प्रतिशत लोगों को संतृप्त किया गया है। शेष लाभार्थियों के चयन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ध्यान रखा जा रहा है कि कोई पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित न होने पाए। कहा कि जिले के शहरी क्षेत्रों में 56127 कार्डों के 222446 यूनिट संबद्ध हैं जो 2011 जनसंख्या के अनुसार 64 प्रतिशत हैं। अंत्योदय पात्र लाभार्थियों को 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल तथा पात्र गृहस्थियों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल वितरित कराया जा रहा है। कहा कि अधिनियम के तहत प्रचलित 428513 कार्डों के सापेक्ष 424874 कुल 99.26 प्रतिशत एवं 1828805 यूनिट के सापेक्ष 1720654 कुल 99.15 प्रतिशत आधार कार्ड से लिंक करा दिया गया है। अगस्त के लिए 10345.570 मीट्रिक टन अनाज आवंटित किया गया है।