{"_id":"59f4cf324f1c1b76678b7e42","slug":"151509216050-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम की चौपाल में प्रधान, लेखपाल की खुली कलई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम की चौपाल में प्रधान, लेखपाल की खुली कलई
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़िहान। ककरद गांव में सिरसी सड़क किनारे बेशकीमती ग्राम सभा की भूमि अपात्रों को पट्टे पर दिए जाने के मामले का खुलासा हुआ है। इसके बाद से ग्राम प्रधान, कर्मचारी व अधिकारी सकते में पड़ गए हैं। कयास लगाया जा रहा है की अपात्रों का पट्टा निरस्त होने के साथ लेखपाल व प्रधान पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। ग्रामीणों के हंगामा पर तीन दिन के अंदर दूसरी बार एसडीएम तहसीलदार को ग्रामीणों के साथ बैठक करनी पड़ी।
क्षेत्र स्थित ककरद गांव में शनिवार को एडीएम विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में चौपाल लगा कर आवासीय व कृषि पट्टेदारों का सत्यापन किया गया। जिसमें दो सौ पचास कृषि आवंटन में 26 लाभार्थी अपात्र मिले। वहीँ कृषि पट्टा में भी तीन पट्टेदार अपात्र पाये गए। सत्यापन में जानकारी मिली कि ग्राम प्रधान की मनमानी चली है। लेखपाल ने नियम कानून को धता बता कर प्रधान के चहेतों को प्राथमिकता पर जमीन दे दिया। स्थानीय निवासी एक लेखपाल, उसके रिश्तेदार व कोटेदार आदि के परिवार में भी पट्टा कर दिया गया है। अधिकारियों की मिलीभगत से ककरद गांव में सड़क किनारे ग्रामसभा की कीमती जमीन गिन्नी की तरह बांट दी गई।