{"_id":"59d7d7b94f1c1b8d698b46f2","slug":"151507317689-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने स्कूल में जबरन रखा निर्माण सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान ने स्कूल में जबरन रखा निर्माण सामग्री
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में शिक्षा व्यवस्था पहले से बदहाल है तो दूसरी तरफ बच्चों के स्कूल पर ग्राम प्रधान ने कब्जा कर पढ़ाई की जगह स्टोर रूम बना दिया है। मड़िहान स्थित प्राथमिक विद्यालय अमोई परिसर को प्रधान ने कन्स्ट्रक्शन मैटेरियल रखने का स्थान बना दिया है। जिससे बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। परेशान शिक्षक ने बीएसए को पत्रक सौंप कर कार्रवाई की मांग किया है।
मड़िहान स्थित प्राथमिक विद्यालय अमोई के शिक्षक आशीष कुमार द्वारा ग्राम प्रधान को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश की प्रति भी दिया है बावजूद इसके प्रधान स्कूल परिसर से निर्माण सामग्री नही हटा रहा है और पूरे परिसर में कब्जा जमाया हुआ है जिससे परिसर में ईटों और भस्सियों का ढेर लगा हुआ है। ट्राली ट्रैक्टर लगा कर बकायदे स्कूल से ले जाया जा रहा है। ईटों का छल्ली इतनी ऊंची है की कभी भी बच्चे हादसे के शिकार हो सकते हैं। जिससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। वहीं शिक्षा विभाग द्वारा भी लापरवाही बरती जा रही है। प्रशासन विगत दिनों सिटी ब्लॉक के एक स्कूल में निर्माण कार्य के दौरान गेट गिरने से एक बालक की मृत्यु की घटना से भी नही चेता है।खंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है और सामान बाहर रखा गया है।
प्रधान द्वारा स्कूल में बिल्डिंग मैटेरियल रखने का मामला मेरे संज्ञान में अभी आया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया जा चुका है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को परिषदीय स्कूल नही देंगे। विद्यालय को कोई क्षति पहुंचती है तो संबंधित व्यक्ति जिम्मेदार होगा और अध्यापक की भी जबाबदेही तय होगी।
विज्ञापन
- प्रवीण कुमार तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।